शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

यूपी बोर्ड ने परीक्षा में बैठने के लिए आधार कार्ड को किया अनिवार्य

· · 1 मिनट

यूपी बोर्ड ने परीक्षा में बैठने के लिए आधार कार्ड को किया अनिवार्य

लखनऊ। अब आधार कार्ड के बिना छात्र उत्तर प्रदेश बोर्ड एग्जाम में नहीं बैठ पाएंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए आधार अनिवार्य कर दिया है। परीक्षाएं 6 फरवरी से शुरू होंगी। रिपोर्ट के मुताबिक एडिशनल चीफ सेक्रेटरी संजय अग्रवाल ने मंगलवार को जिला स्कूल निरीक्षकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए निर्देश दिया कि जो छात्र बिना आधार के आएंगे, उन्हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।

अगर किसी छात्र के पास आधार नहीं है तो स्कूल प्रिंसिपल उसके लिए जिम्मेदार होगा। इससे पहले यूपी बोर्ड में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं देने वाले छात्रों का रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधार को अनिवार्य किया गया था। हालांकि जिन छात्रों ने आधार डिटेल नहीं दी थी, उन्हें परीक्षा देने से वंचित नहीं किया गया था। बाद में नेपाल के छात्रों को आधार डिटेल देने से छूट दे दी गई।

ये भी पढ़ें-यूपी बोर्ड के छात्रों को कार्यालयों के चक्कर से जल्द ही मिलेगी निजात

रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड एग्जाम में आधार कार्ड फर्जी नामांकन और उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर नकल पर लगाम लगाएगा। वैध आधार संख्या होने से बोर्ड परीक्षा में नकली रजिस्ट्रेशन या किसी और की जगह एग्जाम देने जैसी घटनाओं की लिए कोई गुंजाइश नहीं बचेगी। इस बार यूपी में 37,12,508 स्टूडेंट्स हायर सेकंड्री की परीक्षा देंगे, जबकि 30,17,032 छात्र 12वीं की परीक्षाएं देंगे। बताते चलें कि जेईई , नीट और अन्य परीक्षाओं के रजिस्ट्रेशन के लिए भी आधार को अनिवार्य कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें-अगले सत्र से यूपी बोर्ड परीक्षा में एनसीईआरटी पैटर्न लागू करेगी सरकार

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख