नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली मुख्यमंत्री की शपथ
बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की शपथ ले चुके हैं। गांधी मैदान में सुबह 11:30 बजे शपथ ग्रहण हुआ।
नीतीश कुमार ने गुरुवार को 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। नीतीश कुमार ने सत्यनिष्ठा के आधार पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। बिहार चुनाव में बीजेपी और जेडीयू की अगुवाई में एनडीए को 202 सीटों का प्रचंड बहुमत मिला था। नीतीश कुमार के शपथ लेते हुए पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी।




