शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

यूपी के बांदा में पोलियो ड्रॉप पीने से नवजात की मौत का आरोप

घटना के बाद महकमे में हड़कंप मच हुआ है, बांदा के डीएम एच. लाल ने कहा 'यह दुखद है, ऐसी घटना पहली बार हुई है, मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की जा रही है

· · 1 मिनट

यूपी के बांदा में पोलियो ड्रॉप पीने से नवजात की मौत का आरोप

बांदा। प्रदेश के बांदा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने है। यहां 9 माह के नवजात शिशु की पोलियो की दवा पीने से मौत हो गई है। मामला बांदा जिले के सम्भू नगर का है जहां गुरुवार को डोर टू डोर अभियान के तहत पल्स पोलियो की दवा पिलाने की टीम आई थी। टीम ने सूर्य कुमार शुक्ला की 9 महीने की बेटी इशिता को भी अन्य बच्चों की तरह पोलियो की दवा पिलाई। जिसके बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी और परिजन बच्ची को लेकर आनन-फानन में लेकर अस्रताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

https://t.co/jCLzH1XJAB

वहीं इस घटना के बाद महकमे में हड़कंप मच हुआ है। बांदा के डीएम एच. लाल ने कहा ‘यह दुखद है, ऐसी घटना पहली बार हुई है। मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की जा रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’

आपको बता दें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बीते शनिवार को ही पल्स पोलियो कार्यक्रम 2019 की शुरुआत की थी। राष्ट्रपति महोदय ने राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की पूर्व संध्या पर 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर देशव्यापी पल्स पोलियो कार्यक्रम-2019 की शुरुआत की थी।

इनपुट: एजेंसी

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख