शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

नींबू की खेती से बदली किसान की किस्मत

· · 1 मिनट

नींबू की खेती से बदली किसान की किस्मत

रोहतक (हरियाणा)। लगातार खेती में हो रहे घाटे के बाद रोहतक के किसान जसबीर ने नींबू की खेती करने का फैसला किया और उनका ये प्रयास सफल भी रहा। उन्हें नींबू की खेती से अच्छा मुनाफा हुआ।

रोहतक के गाँव इंद्रगढ़ के किसान जसबीर का एक एकड़ खेत दो वर्ष पहले खेत वीरान था, लेकिन अब यहां हरियाली ही हरियाली है। पहले जिस खेत में मेहनत कर वो वह साल भर में मात्र 25 से 30 हजार रुपए ही कमा पाता था, अब उसी जगह पर वह खेती कर एक साल में तीन लाख रुपए से ज्यादा कमा रहे हैं। जसबीर के देखादेखी अब दूसरे किसान भी नींबू की खेती को अपना रहे हैं।

जसबीर बताते हैं, “मैं पहले और किसानों की तरह गेहूं और धान की खेती करता था लेकिन साल भर मेहनत और लागत लगाने के बाद भी वो सिर्फ खाने भर का ही रह जाता था। मुनाफा कुछ भी नहीं हो रहा था।”

नींबू की खेती करने के बारे में वो आगे बताते हैं,“मैनें बागवानी विभाग में जाकर पूछताछ की और उसके बाद उनसे नींबू की खेती के बारे में जानकारी ली। इस फसल से साल भर में अच्छा मुनाफा होने लगा।”

जसबीर के खेत में अब नींबू के सैकड़ों पेड़ लगे हैं।इसकी बुवाई करते समय काफी सावधानियां बरतने की जरूरत है। जिन किसानों को लगता है कि उनके क्षेत्र में नमी है वो इसकी खेती कर सकते हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख