गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

पेप्सिको के कारोबार पर नोटबंदी के दीर्घकालिक प्रभाव होंगे: नूई

· · 1 मिनट

पेप्सिको के कारोबार पर नोटबंदी के दीर्घकालिक प्रभाव होंगे: नूई

न्यूयॉर्क (भाषा)। पेप्सिको की भारतीय मूल की सीईओ इंदिरा नूई ने कहा है कि वर्ष 2016 की अंतिम तिमाही में भारत में कंपनी का कारोबार विशेषतौर पर प्रभावित हुआ है और इसका असर अभी भी बना हुआ है।

दिसंबर 2016 में खत्म हुई अंतिम तिमाही में प्राप्त मुनाफे के बारे में नूई ने कहा, ‘‘नोटबंदी से लगभग पूरा उद्योग जगत, खासकर डिब्बाबंद उपभोक्ता सामान वाला क्षेत्र प्रभावित हुआ है, इससे खुदरा व्यापारी भी प्रभावित हुए हैं, अंतिम तिमाही में नोटबंदी का भारत में पेप्सी के कारोबार पर भी असर पड़ा है।”

उनसे पूछा गया था कि नोटबंदी का पेप्सी के शीतल पेय और स्नेक्स के कारोबार पर क्या असर पड़ा है, इस पर नूई ने कहा कि भारत सरकार के इस फैसले का प्रभाव अब तक जारी है, उन्होंने कहा कि इस बारे में वह अभी भी निश्चित नहीं हैं कि संकट का दौर खत्म हो चुका है या नहीं।

उन्होंने कहा कि नीति के क्रियान्वयन की अपनी चुनौतियां होती हैं, हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि इस साल जून में खत्म होने वाली दूसरी तिमाही तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा।

पेप्सिको को वर्ष 2016 की अंतिम तिमाही में 19.51 अरब डॉलर का मुनाफा हुआ था जो वर्ष 2015 में इसी दौरान प्राप्त 18.58 अरब डॉलर से पांच फीसदी अधिक है, हालांकि इस दौरान कुल आय में 18 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख