शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

मध्य प्रदेश में लॉकडाउन की नई गाइडलाइन जारी, निजी कार और टैक्सी वाले रहें होशियार

20 अप्रैल 2021 को मध्य प्रदेश सरकार ने जारी किए नए नियम, टैक्सी और निजी चार पहिया वाहनों में ड्राइवर के साथ दो पैसेंजर को अनुमति, मास्क भी जरूरी।

· · 2 मिनट

मध्य प्रदेश में लॉकडाउन की नई गाइडलाइन जारी, निजी कार और टैक्सी वाले रहें होशियार

दिन-ब-दिन बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मध्य प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू (लॉकडाउन) की नई गाइडलाइन जारी की गई है। 20 अप्रैल 2021 को जारी गाइडलाइन के मुताबिक ऑटो, ई-रिक्शा में दो सवारी, टैक्सी एवं निजी चार पहिया वाहन में ड्राइवर के साथ दो पैसेंजर को अनुमति दी गई है। साथ ही सभी को मास्क लगाना आवश्यक होगा। इससे पहले 12 अप्रैल 2021 को गृह विभाग ने गाइडलाइन जारी की थी।

10 प्रतिशत कर्मचारियों से चलेंगे दफ्तर

प्रदेश की नई गाइडलाइन में यह भी कहा गया है कि अत्यावश्यक सेवाओं के अलावा शासकीय व अशासकीय कार्यालय 10 फीसदी कर्मचारियों के साथ चलेंगे। अत्यावश्यक सेवाओं में जिला कलेक्ट्रेट, पुलिस, आपदा प्रबंधन, फायर, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, जेल, राजस्व, पेयजल आपूर्ति, नगरीय प्रशासन, ग्रामीण विकास, विद्युत प्रदाय, सार्वजनिक परिवहन, कोषालय आदि शामिल हैं। इसके अलावा आईटी कंपनी, बीपीओ, मोबाइल कंपनियों का सपोर्ट स्टाफ एवं यूनिट्स को छोड़कर शेष निजी कार्यालय भी 10 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ अपना कार्य करेंगे। इसी तरह केन्द्र सरकार के ऐसे कार्यालय, जो अत्यावश्यक सेवाएं प्रदान नहीं करते हैं, उनको यह सलाह दी गई है कि 10 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ कार्यालय चलाएं।

https://twitter.com/hashtag/COVID19

नई गाइड लाइन में और क्या

1. सामाजिक, राजनीतिक, खेलकूद, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, सार्वजनिक तथा धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए लोगों का एकत्रित होना पूर्णत: वर्जित होगा।

2. बड़ी सब्जी मंडियों को छोटे-छोटे स्वरूपों में शहरों के विभिन्न भागों में बांटे जाने की कार्यवाही की जा सकती है।

3. किराना के थोक व्यापारियों द्वारा फुटकर किराना दुकानों को सामग्री की आपूर्ति निर्बाध बना रहे। यह सुनिश्चित किया जाय।

मंगलवार को 51385 की जांच 12727 पॉजिटिव

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। 20 अप्रैल 2021 को शाम 6 बजे तक 12727 नए केस सामने आए। स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय द्वारा जारी नोवल कोरोना वायरस बुलेटिन के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को 51385 लोगों की जांच की गई, जिसमें से 12727 पॉजिटिव पाए गए। 38658 निगेटिव और 512 के सैंपल रिजेक्ट हो गए। प्रदेश में मंगलवार तक कुल 433704 पॉजिटिव केस हो गए। 77 लोगों की मौत हो गई, जबकि अब तक कुल 4713 लोगों की मौत हो चुकी है। नए स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 8937 रही। कुल एक्टिव केस 78271 रही।

https://twitter.com/hashtag/COVID19

मुख्यमंत्री ने कहा- पॉजिटिविटी रेट कम हो रहा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंगलवार को कलेक्टरों की बैठक ली। जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट एमपी इंफो के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार पहला दिन है जब कोरोना संक्रमण के केस की संख्या में कमी आयी है। सोमवार की तुलना में 160 केस कम आए हैं। मंगलवार को 12 हजार 727 केस रिपोर्ट किए गए। इसी प्रकार 08 हजार 937 व्यक्ति स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। पॉजिटिविटी रेट में भी कमी आयी है। सोमवार तक यह 25.3 प्रतिशत था, जो मंगलवार को 24.8 प्रतिशत रहा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख