शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

रिलायंस कैपिटल ने पेटीएम में अपनी हिस्सेदारी 275 करोड़ रुपए में चीन के अलीबाबा समूह को बेची

· · 1 मिनट

रिलायंस कैपिटल ने पेटीएम में अपनी हिस्सेदारी 275 करोड़ रुपए में चीन के अलीबाबा समूह को बेची

नई दिल्ली (भाषा)। रिलायंस कैपिटल ने डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम में अपनी करीब एक प्रतिशत हिस्सेदारी 275 करोड़ रुपए में चीन के अलीबाबा समूह को बेच दी है। यह सौदा अनिल अंबानी समूह की कंपनी के लिए काफी फायदेमंद रहा। रिलायंस समूह की वित्तीय सेवा इकाई ने पेटीएम में 10 करोड़ रुपए निवेश किया था।

पेटीएम। इस सौदे के हिसाब से पेटीएम का मूल्यांकन 4 अरब डालर बैठता है, जिसे रणनीतिक निवेशक के रुप में अलीबाबा का समर्थन हासिल है। सूत्रों के अनुसार रिलायंस कैपिटल ने पेटीएम ई-वाणिज्य कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बनाए रखी है जो उसे बिना किसी लागत के मिली है. इसका कारण मूल कंपनी में उसका निवेश है। कोष जुटाने के ताजा दौर में पेटीएम-ई-कामर्स का मूल्यांकन एक अरब डालर आंका गया था।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

रिलायंस कैपिटल के प्रवक्ता ने सौदे के बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया। पेटीएम के प्रवक्ता ने भी कोई टिप्पणी नहीं की। इससे पहले, रिलायंस कैपिटल ने कहा था कि वह गैर-प्रमुख संपत्ति को बेचकर निवेश पोर्टफोलियो को कम करेगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख