गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

पेटीएम ने क्रेडिट कार्ड के जरिए मोबाइल बटुए में पैसा डालने पर 2 फीसद शुल्क लगाने का फैसला वापस लिया

· · 1 मिनट

पेटीएम ने क्रेडिट कार्ड के जरिए मोबाइल बटुए में पैसा डालने पर 2 फीसद शुल्क लगाने का फैसला वापस लिया

नई दिल्ली (भाषा)। पेटीएम ने मोबाइल बटुए में क्रेडिट कार्ड के जरिए पैसा डालने पर 2 प्रतिशत शुल्क लगाने के फैसले को वापस ले लिया है, दो दिन पहले ही कंपनी ने यह शुल्क लगाया था।

अलीबाबा समर्थित पेटीएम ने आठ मार्च को शुल्क लगाने की घोषणा की थी। कंपनी ने यह पाया है कि कई लोग मुफ्त में कर्ज लेने के लिए अपने मोबाइल बटुए में पैसा क्रेडिट कार्ड के जरिए डाल रहे हैं और बाद में उस पैसे को अपने बैंक खाते में बिना किसी प्रकार के शुल्क के स्थानांरित करते हैं।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

पेटीएम ने एक बयान में कहा, ‘‘लाखों ग्राहकों और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर कंपनी ने 2 प्रतिशत शुल्क हटाने का फैसला किया है, वह कई नई चीजें लाएगी और दुरुपयोग को रोकने के लिए निरंतर कदम उठाएगी।”

कंपनी अपनी टीम को भी मजबूत कर रही है जो दुरुपयोग की पहचान कर उसे बंद करने पर ध्यान देगी। पेटीएम ने जहां 2 प्रतिशत शुल्क लगाना शुरू किया था, वहीं उसकी प्रतिद्वंद्वी मोबीक्विक ने कहा था कि वह इस प्रकार का कोई लेन-देन शुल्क नहीं लगाएगी।

ग्राहक जब अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं, मोबाइल वालेट कंपनियों को कार्ड नेटवर्क तथा उसे जारी करने वाले बैंकों को शुल्क भुगतान करना होता है, अगर ग्राहक क्रेडिट कार्ड से वालेट में पैसा डालते हैं और उसे बैंक में स्थानांरित करते हैं, इससे ई-वालेट कंपनियों को नुकसान होता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख