शनिवार, 28 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

देश में 100 से ज्यादा जिले हो चुके हैं खुले में शौच से मुक्त: प्रधानमंत्री मोदी

· · 1 मिनट

देश में 100 से ज्यादा जिले हो चुके हैं खुले में शौच से मुक्त: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली (भाषा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा है कि स्वच्छ भारत अभियान एक जन आंदोलन बन गया है और देश के 100 से ज्यादा जिले ऐसे हैं, जो खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

मोदी ने ट्विटर पर कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि स्वच्छ भारत अभियान एक जन आंदोलन बन गया है और 100 से ज्यादा जिले अब खुले में शौच से मुक्त हो गए हैं।” प्रधानमंत्री द्वारा ट्विटर पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, देश में खुले में शौच से मुक्त तीन राज्य, 101 जिले और 1,67,226 गाँव हैं, घरों में कुल 3,48,79,320 शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है। स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री ने दो अक्तूबर 2014 को की थी। इस अभियान का लक्ष्य वर्ष 2019 तक खुले में शौच करने के चलन को खत्म करना है।

यह महत्वाकांक्षी अभियान दो श्रेणियों में बंटा हुआ है, ये श्रेणियां हैं- स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) और स्वच्छ भारत अभियान (शहरी)।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख