शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अब आई-10 नहीं बनाएगी हुंदै

· · 1 मिनट

अब आई-10 नहीं बनाएगी हुंदै

नई दिल्ली (भाषा)। दक्षिण कोरिया की वाहन कंपनी हुंदै ने अपना लोकप्रिय आई 10 वाहन को भारत से हटाने का फैसला किया है क्योंकि कंपनी अब प्रीमियम और आधुनिक उत्पादों पर ज्यादा जोर देगी।

कंपनी की पूर्ण अनुषंगी हुंदै मोटर इंडिया लि. (एचएमआईएल) ने छोटी कार का उत्पादन रोक दिया है, कंपनी यह कार 2007 में पेश की थी। हुंदै ने घरेलू के साथ-साथ वैश्विक बाजारों में अबतक इस मॉडल के 16.95 लाख वाहन बेचे। यह कंपनी के उन उत्पादों में शामिल है जिससे हुंदै ने भारत में अपनी स्थिति मजबूत बनाई है।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

कंपनी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने इस मॉडल का विनिर्माण रोक दिया है।”

दक्षिण कोरियाई कंपनी पहले ही इसकी जगह ग्रांड आई 10 पेश किया जो 2013 के मध्य में पेश किये जाने के बाद से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि आई10 की जगह ग्रांड आई 10 ने लिया लेकिन कंपनी कुछ और साल आई 10 की बिक्री जारी रखी जिसका कारण विभिन्न तबकों में मॉडल की मांग बने रहना है। देश में दूसरी सबसे बड़ा कार विनिर्माता कंपनी हुंदै अब अधिक प्रीमियम उत्पादों पर ध्यान दे रही है।

कंपनी की 2017-20 में कुल आठ उत्पाद पेश करने की योजना है, इसमें तीन बिल्कुुल नया होगा जबकि शेष मौजूदा वाहनों के नए संस्करण होंगे। कंपनी इलेक्ट्रिक से चलने वाली कार भी पेश करने पर गौर कर रही है, कंपनी अपना मॉडल आयोनिक 2018 में पेश करने पर विचार कर रही है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख