रविवार, 29 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में हीराखंड एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर शोक जताया

· · 1 मिनट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में हीराखंड एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर शोक जताया

नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में हुए जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस रेल हादसे पर रविवार को शोक जताया। शनिवार देर रात हुए इस हादसे में 32 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक घायल हो गए।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के हवाले से ट्वीट किया, “जगदलपुर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने के कारण अपने प्रियजनों को खोने वालों के लिए मेरी संवेदनाएं। यह त्रासदी दुखद है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि रेल मंत्रालय स्थिति पर नजर बनाए हुए है और त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है।

मोदी ने कहा, “मैं इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, “आंध्र प्रदेश में हुई घटना अत्यधिक दुखद है। लोगों की जान जाना दुखद है।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख