गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

बीके बंसल रिश्वत मामले में टीवी अभिनेता अनुज सक्सेना तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेजे गए

· · 2 मिनट

बीके बंसल रिश्वत मामले में टीवी अभिनेता अनुज सक्सेना तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेजे गए

नई दिल्ली (भाषा)। रिश्वत के एक मामले में विशेष अदालत ने टीवी अभिनेता अनुज सक्सेना को तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में सह आरोपी और वरिष्ठ नौकरशाह बीके बंसल और उनके परिवार ने पिछले साल आत्महत्या कर ली थी।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सक्सेना को 17 फरवरी तक आत्मसमर्पण करने को कहा था। अनुज सक्सेना विशेष न्यायाधीश गुरदीप सिंह के समक्ष पेश हुए जिसके बाद उन्हें सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया। जांच एजेंसी ने कहा था कि गहन जांच के लिए उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरुरत है।

अनुज सक्सेना के अधिवक्ता ने अंतरिम जमानत की याचिका वापस ले ली थी क्योंकि अदालत ने कहा था कि अंतत: आरोपी ही अंतिम रूप से लाभान्वित रहा है इसलिए वह ‘‘राहत देने योग्य नहीं है”। इसके बाद उच्च न्यायालय ने 13 फरवरी को यह निर्देश जारी किया।

सीबीआई ने आरोप लगाया था कि बंसल को रिश्वत देने में अनुज सक्सेना की सीधी भूमिका रही थी। उन्हें रिश्वत इसलिए दी गई थी ताकि वह उनकी कंपनी के खिलाफ एसएफआईओ जांच के आदेश नहीं दें। उनकी कंपनी 24,000 निवेशकों से अवैध रूप से 175 करोड़ रुपए जुटाने, विदेश की कंपनियों में पैसा भेजने और रिटर्न समय पर नहीं भरने के आरोपों का सामना कर रही है।

बीके बंसल और उनके बेटे ने 26-27 सितंबर, 2016 की दरमियान रात अपने आवास पर आत्महत्या कर ली थी। वहां से एक सुसाइड नोट मिला था जिसमें सीबीआई द्वारा प्रताड़ित करने का दावा किया गया था। सीबीआई ने 16 जुलाई, 2016 को बंसल को गिरफ्तार कर लिया था। उन पर एक फार्मा कंपनी से कथित रूप से रिश्वत लेने का आरोप था। इसके तीन दिन बाद उनकी पत्नी सत्यबाला (58 वर्ष) और बेटी नेहा (28 वर्ष) ने पूर्वी दिल्ली के मधुविहार में नीलकंठ अपार्टमेंट स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर ली थी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख