शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

नेपाल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पहुंचे कई देशों के पर्यटन मंत्री

· · 2 मिनट

नेपाल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पहुंचे कई देशों के पर्यटन मंत्री

काठमाण्डू (नेपाल)। नेपाल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत, चीन सहित कई देशों के पर्यटन मंत्री नेपाल की राजधानी में आयोजित ‘भ्रमण नेपाल वर्ष 2020’ में पहुंचे।

कार्यक्रम में नेपाल की राष्ट्रपति विद्या भंडारी ने कहा, “अयोध्या राम की है तो जनकपुरी सीता की है इसलिए वर्ष 2020 में आशा करते हैं। भारतीय पर्यटकों का हम नेपालियों को स्वागत करने का अवसर मिलेगा।”

343153-7e4c5745-5c09-4784-949b-00ade6ac784c
343153-7e4c5745-5c09-4784-949b-00ade6ac784c

कार्यक्रम में नेपाल की राष्ट्रपति विद्या भंडारी

वहीं भारत के पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि नेपाल हमारा मित्र देश है, यहां के पर्यटन के लिए भारत हर तरीके से सहयोग करने के लिए तैयार है। इस कार्यक्रम में भारत, चीन कंबोडिया, कुवैत, म्यामांर, भूटान के पर्यटन मंत्री ने भाग लिया।

त्रिपुरेशर स्थित दशरथ स्टेडियम में कार्यक्रम का शुभारम्भ नेपाल की राष्ट्रपति विद्या भण्डारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने सभी देशों को नेपाल आने का आमंत्रण देते हुए कहा, “हम आशा करते हैं। भगवान पशुपतिनाथ के धर्म क्षेत्र में इस बार भी हमारे नेपाल की प्राकृतिक सौन्दर्यता मांउट एवरेस्ट, चितवन वाइल्ड लाइफ, मुस्तङ्ग, पाथीभरा, पोखरा, रारा लेक, चन्द्रगिरि, सिंह दरबार, भक्तपुर, स्वयम्भू, नारायणीहिती पैलेस, को देखने के लिए करोड़ों लोग आएंगे।”

343154-05dacc9a-54b7-4354-8214-9df5a1a12846
343154-05dacc9a-54b7-4354-8214-9df5a1a12846

वहीं कार्यक्रम में नेपाल के पर्यटन सांस्कृतिक एवं नागरिक उड्डयन मंत्री योगेश भट्टराई ने विजिट नेपाल का वीबर स्टिकर लॉन्च किया, और कहा कि मेरा मकसद सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा देना ही नही है मेरा मकसद है वासुदेव कुटुम्बकम नेपाल आओ आप लोग भ्रमण करने हम सब आपका स्वागत करेंगे।

343155-92aff2ee-b47b-4c46-8ccd-043b261044d7
343155-92aff2ee-b47b-4c46-8ccd-043b261044d7

नेपाल टूरिज्म बोर्ड के डायरेक्टर मैनेजर लीला बहादुर बानिया ने कहा कि भारत नेपाल के लिए पर्यटक के रूप में एक बड़ा मार्केट है। इस से हमारे देश मे विकास की दर को बढ़ावा मिलेगा। क्योंकि भारतीय नागरिक को नेपाल आने के लिए ना तो वीजा की जरूरत है न ही पासपोर्ट की। इसलिए आसानी से भारतीय पर्यटक हमारे नेपाल की सुंदरता का भ्रमण कर सकते हैं, आज उन्होंने बताया किट्टू रेशम के माध्यम से नेपाल में बढ़ रही युवाओं में बेरोजगारी को खत्म किया जाएगा जिससे हमारे देश के युवा वर्ग अन्य देशों में ना जाकर के नेपाल में ही रोजगार के नए संसाधन पैदा होंगे यह हमारे लिए हमारे देश के लिए एक बड़ी बात है, अभी तक हमारे देश के युवा भारत चाइना अरब कंट्री ओं में रोजगार की तलाश में जाना पड़ता था।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख