शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

मध्य प्रदेश की एक पंचायत का तुगलकी फरमान, दंपति के सिर पर चप्पल रखकर घुमाया, पेशाब पिलाई

· · 1 मिनट

मध्य प्रदेश की एक पंचायत का तुगलकी फरमान, दंपति के सिर पर चप्पल रखकर घुमाया, पेशाब पिलाई

नीमच (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में बांछड़ा समाज की पंचायत में सुनाए गए फैसले के बाद एक दंपति को सिर पर चप्पल रखकर न केवल गांव में घुमाया गया, बल्कि कथिततौर पर पेशाब पिलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

नीमच के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि, मनासा थाना क्षेत्र के सावनकुंडी गांव में बांछड़ा समाज के दो वर्गों के बीच विवाद था, उसी के चलते 12 फरवरी को हुई समाज की पंचायत में एक दंपति को सजा सुनाई गई। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

सिंह के मुताबिक, पीड़ित दंपति का आरोप है कि पंचायत में सुनाई गई सजा के आधार पर उन्हें सिर पर चप्पल रखकर गांव में घुमाया गया और उसके बाद कथिततौर पर पेशाब पिलाई गई। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख