शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

‘नए संविधान पर विपक्ष के साथ काम करेगी तुर्की सरकार’

· · 1 मिनट

‘नए संविधान पर विपक्ष के साथ काम करेगी तुर्की सरकार’

अंकारा (भाषा)। तुर्की के प्रधानमंत्री बिनाली यिलदिरिम ने कहा है कि सरकार नया संविधान तैयार करने के लिए सभी मुख्य विपक्षी दलों के साथ काम करने को तैयार है।

यिलदिरिम ने अंकारा में संवाददाताओं से कहा, “सभी मुख्य दल नए संविधान पर काम करने के लिए तैयार हैं।” उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति रेचप तैयप अर्दोआन और दो विपक्षी नेताओं के बीच हुई बैठक में यह स्पष्ट हो गया।

यिलदिरिम ने कोई ब्योरा दिए बिना कहा कि 15 जुलाई की उथल-पुथल के मद्देनजर पहले कदम के तहत संविधान में ‘लघु संशोधन’ किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “संविधान से बाधाओं को हटाने के लिए एक छोटा सा बदलाव होगा और ऐसा करने के लिए काम चल रहा है।” वर्तमान संविधान 1980 में तख्तापलट के मद्देनजर तैयार किया गया था और सरकार लंबे समय से इसमें बदलाव चाहती थी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख