शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

138 सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए अफगानिस्तान में राष्ट्रीय शोक घोषित

· · 1 मिनट

138 सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए अफगानिस्तान में राष्ट्रीय शोक घोषित

काबुल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान ने रविवार को तालिबान हमले में मारे गए 138 सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया। यह हमला सुरक्षा बलों के खिलाफ हुए हमलों में से एक है। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को बल्ख प्रांत में सैन्य अड्डे पर सेना की वर्दीधारी 10 आतंकवादियों ने हमला कर दिया, जिनमें से दो आत्मघाती आतंकवादियों ने खुद को उड़ा लिया, जबकि बाकी लड़ाई लड़ते हुए मारे गए।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा कि मरने वाला हर सैनिक नायक है। उन्होंने हमले में घायल 67 सैनिकों से मुलाकात करने के लिए शनिवार को बल्ख की यात्रा भी की। गनी ने कहा कि अफगानिस्तान नाजुक दौर से गुजर रहा है। जो कुछ हो रहा है, वह आंतरिक मामला नहीं, बल्कि आतंकवादी समूहों का अंतर्राष्ट्रीय अभियान है। ये देश को अस्थिर करने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

उन्होंने तालिबान से लोगों को मारने के बजाय बातचीत शुरू करने का आग्रह किया। अमेरिकी आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल जनवरी से नवंबर के बीच अफगान सुरक्षा बल के 6,785 सदस्य मारे गए थे और 11,777 घायल हुए थे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख