रविवार, 29 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

नहीं रहा उत्तर प्रदेश पुलिस का ‘टाइगर’

· · 1 मिनट

नहीं रहा उत्तर प्रदेश पुलिस का ‘टाइगर’

लखनऊ। यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस विभाग में सीओ पद पर तैनात टाइगर (लेबराडोर डॉग) का निधन हो गया। वह पुलिस विभाग में डॉग स्कवायड में तैनात था। पुलिस विभाग के अधिकारियों और जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ टाइगर को अंतिम विदाई दी।

टाइगर 14 साल से पुलिस विभाग को सेवा प्रदान कर रहा था। टाइगर लेबरा ने जिले में हुई कई हत्या के मामलों में अहम भूमिका निभाई थी और असली अपराधियों तक पहुंचाने में मदद की थी। जिस पर पुलिस विभाग को नाज है। टाइगर (लेबरा डॉग) जून 2003 को मुजफ्फरनगर के पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती किया गया था। जिसके बाद नेशनल ट्रेनिंग फॉर डॉग बीएसएफ एकेडमी मध्य प्रदेश में उसे ट्रेनिंग दी गई।

ये भी पढ़ें:- ट्रैफिक पुलिस की नौकरी : ना तो खाने का ठिकाना, ना सोने का वक्त

ये भी पढ़ें:- लखनऊ में यूपी के पहले पुलिस विश्‍वविद्यालय बनाने की चल रही है योजना

सीओ मणिलाल पाटीदार ने बताया, “टाइगर पुलिस विभाग को पिछले 14 सालों से अपनी सेवा दे रहा था। वह सीओ रैंक पर तैनात था। टाइगर ने कई केस में ऑन द स्पॉट आरोपियों को पकड़वाया है। टाइगर की कमी कोई भी पूरा नहीं कर सकता है। अधिकारी और पुलिस विभाग में तैनात सिपाही उसकी देखरेख करते थे। सिपाहियों को उससे लगाव और प्यार हो गया था। टाइगर के निधन के कारण वे सिपाही सबसे ज्यादा दुख में हैं।”

ये भी पढ़ें:- आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस होगा यूपी पुलिस का सिग्नेचर भवन

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख