शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

तीन बार तलाक बोलने की प्रथा को डेढ़ साल में खुद खत्म कर देगा मुस्लिम लॉ बोर्ड : सादिक

· · 2 मिनट

तीन बार तलाक बोलने की प्रथा को डेढ़ साल में खुद खत्म कर देगा मुस्लिम लॉ बोर्ड : सादिक

बिजनौर (भाषा)। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना कल्बे सादिक का कहना है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड खुद ही अगले एक-डेढ़ साल मेंं एक-साथ तीन बार तलाक बोलने की प्रथा को खत्म कर देगा और सरकार को इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

मौलाना ने मुसलमानोंं को बीफ खाने से बचने की भी सलाह दी। उन्होंने सोमवार रात यहां हजरत अली के जन्म दिन पर आयोजित मुशायरे से इतर जिला दीवानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के आवास पर संवाददाताओंं से बातचीत में कहा कि एक-साथ तीन बार तलाक बोलने वाली प्रथा महिलाओं के पक्ष में गलत है। लेकिन यह समुदाय का निजी मसला है और वे खुद एक-डेढ़ साल के भीतर इसे सुलझा लेंंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

धार्मिक पुस्तकों को बीफ खाने की सलाह नहीं दी गयी

बीफ खाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि धार्मिक पुस्तकों को बीफ खाने की सलाह नहीं दी गयी है और मुसलमानों को यह नहींं खाना चाहिए। मौलाना ने कहा, यदि सरकार देश में गोवध और बीफ खाने पर प्रतिबंध लगाने के लिए कोई कानून लाती है तो मुसलमान उसका स्वागत करेंगे। उन्होंने कथित गोरक्षकों की गैरकानूनी गतिविधियोंं की आलोचना करते हुए उन्हें बंद करने की मांग की।

अयोध्या मामले में मुसलमानों की ज़िद गलत

राम मंदिर के मामले पर, उन्होंने कहा कि विवाद अब खत्म होना चाहिए और हिन्दुओं तथा मुसलमानों को एक आधार तैयार करना होगा ताकि कोई समझौता हो सके। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को वहां मस्जिद बनाने की जिद नहीं करनी चाहिए जहां मंदिर बनना है। सादिक ने मुसलमानों की खराब हालत के लिए समुदाय के नेताओं को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि कश्मीरी युवाओं को अपनी आंखेंं खुली रखनी चाहिए और पाकिस्तान की खराब मंशा को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को समृद्ध बनने के लिए एकजुट रहना चाहिए।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख