शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अनाथ हिंदू बेटी का सहारा बना मुस्लिम परिवार, मंदिर में धूमधाम से कराई शादी

रमजान के पवित्र माह में एक मुस्लिम परिवार ने माता-पिता की ओर से रस्म निभाते हुए अनाथ बेटी की न सिर्फ मंदिर में बड़ी धूमधाम से शादी कराई।

· · 2 मिनट

अनाथ हिंदू बेटी का सहारा बना मुस्लिम परिवार, मंदिर में धूमधाम से कराई शादी

वीरेन्द्र सिंह/जीत नाग, गाँव कनेक्शन

बाराबंकी। देश में धर्म और जातिप्रथा के झूठे मायनों को दरकिनार करते हुए एक मुस्लिम परिवार ने सर्वधर्म समभाव की एक मिसाल पेश की है। इस परिवार ने एक हिंदू अनाथ लड़की की शादी बड़े मंगलवार के दिन मंदिर में धूम-धाम से हिंदू रीति-रिवाज कराई। यह नजारा दिखा उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के कस्बा बेलहारा खालेटोला के प्रख्यात बाबा मंदिर में, जहां अनाथ सुमन की शादी मंगलवार को संपन्न हो सकी।

मुस्लिम परिवार के पद्दुन ने बताया, “हमारे मोहल्ले में रहने वाली सुमन की माता का 15 साल पहले और पिता का तीन साल पहले स्वर्गवास हो गया था, तब सुमन 15 वर्ष की थी। बिन मां-बाप की बेटी को समाज में अकेले जीवन बिताना बहुत मुश्किल था। कुछ दिन तक सुमन आसपास के घरों में मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन व्यतीत करती थी, बिन मां-बाप की बेटी को इस हाल में देख हमें बहुत दु:ख होता था।”

RDESController-1793
RDESController-1793


पद्दुन की पत्नी निशा ने बताया, “तब मैंने अपने पति से सुमन की शादी करने की बात कही और वह इस नेक काम के लिए मान गये। तब हम लोगों ने सुमन की शादी अल्हा के पाक महीने रमजान में करने की तैयारी मे जुट गये और आज बड़े मंगलवार को शादी करा के मुझे बहुत खुशी हो रही है।”

सुमन की शादी सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा ब्लॉक के तिगड़ा गाँव निवासी माता प्रसाद के बेटे सुनील कुमार के साथ संपन्न कराई गई। शादी को देखने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। मुस्लिम परिवार ने एक अनाथ की शादी करवाकर समाज में एक मिसाल कायम की है।

यह भी पढ़े: डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पंजाब में ट्रैक्टर मार्च, सरकार से रख लो अपने ट्रैक्टर

यह भी पढ़े: झारखंड की महिलाओं का आविष्कार, बांस के इस जुगाड़ में छह महीने तक नहीं सड़ेंगे आलू

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख