शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

लखनऊ: होली और जुमे की नमाज़ एक ही दिन पड़ने के कारण मुस्लिम धर्मगुरूओं ने नमाज़ का समय बदला

· · 1 मिनट

लखनऊ: होली और जुमे की नमाज़ एक ही दिन पड़ने के कारण मुस्लिम धर्मगुरूओं ने नमाज़ का समय बदला

होली और जुमे की नमाज़ एक ही दिन पड़ने से राजधानी लखनऊ में मुस्लिम धर्म गुरूओं ने एक बड़ी पहल की है। होली के दिन जुमे की नमाज़ होने की वजह से धर्मगुरूओं ने नमाज़ का समय बदलकर दोपहर एक बजे के बाद रख दिया है। वहीं, होली का त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाई जा सके इसके लिए प्रशासन और शासन मुस्तैद है।

इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फिरंगीमहली ने बताया कि ऐशबाग स्थित ईदगाह में जुमे की नमाज़ दोपहर 1.45 बजे अदा की जाएगी। वहीं, मौलाना कल्बे जव्वाद के मुताबिक बड़ा इमामबाड़ा स्थित असिफी मस्जिद में नमाज़ 1 बजे अदा की जाएगी। वैसे, सामान्य दिनों में ऐशबाग स्थित ईदगाह में जुमे की नमाज 12.45 पर अदा की जाती है जबकि असिफी मस्जिद में नमाज का वक्त 12.20 बजे है।

ये भी पढ़ें- इस बार हर्बल होली जलाएं और सेहत बनाएं

फिरंगीमहली ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का उदहारण एक बार फिर पेश करने का यह अच्छा अवसर है। दूसरी तरफ मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि हमारे देश की परंपरा है कि सब लोग हर त्योहार को मिलजुलकर मनाते हैं।

ऐसे में होली खेलने वाले और जुमे की नमाज़ अदा करने वालों को कोई दिक्कत न हो, इसलिए जुमे की नमाज़ का वक्त बढ़ा दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिसकर्मियों की छुट्टी तीन मार्च तक के लिए रद्द कर दी गई है। डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि जब भी कोई बड़ा त्योहार या अवसर हो उस वक्त शांति व्यवस्था कायम रहे यह हमारी जिम्मेदारी है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख