शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

मुर्गी पालकों को यूपी सरकार का बड़ा तोहफ़ा

· · 2 मिनट

मुर्गी पालकों को यूपी सरकार का बड़ा तोहफ़ा

लखनऊ। मिनी कामधेनु और माइक्रो कामधेनु योजना की कामयाबी के बाद प्रदेश सरकार मुर्गी पालन को भी बढ़ावा देने की योजना बना रही है।

उत्तर प्रदेश सरकार कुक्कुट विकास नीति 2013 के तहत दस हजार कामर्शियल लेयर फार्मिंग की यूनिट स्थापित करने जा रही है जिसकी वजह से छोटे किसान भी इस योजना का फायदा उठा पाएंगे।

कुक्कुट विकास नीति 2013 के तहत पहले 30 हजार पक्षियों की कामर्शियल यूनिट संचालित की जाती थी जिसमें मुर्गी पालकों को एक करोड़ 80 लाख रुपए की लागत आती थी, लेकिन अब किसान दस हजार पक्षियों की कामर्शियल यूनिट भी स्थापित कर सकेंगे जिसमें 70 लाख रुपए का खर्चा आएगा। इस योजना से एक लाभार्थी अधिकतम दो यूनिट स्थापित कर सकता है।

उत्तर प्रदेश में कुक्कुट विकास नीति 2013 के तहत 92 कार्मशियल लेयर फार्मिंग की यूनिट के जरिए रोज़ाना 26 लाख अंडे उत्पादित किए जाते हैं। पहले रोज़ाना एक करोड़ अंडे अन्य राज्यों से मंगाए जाते थे लेकिन योजना के शुरुआत के बाद 75 लाख अंडे ही मंगाए जा रहे हैं।

पशु पालन विभाग के उपनिदेशक डॉ वी के सिंह ने बताया, ”इस योजना से छोटे किसानों को लाभ मिल सकेगा। योजना में 30 प्रतिशत यानि 21 लाख रुपए मुर्गी पालक और 70 प्रतिशत यानि 49 लाख रुपए बैंक लोन की सुविधा है। इसके साथ-साथ हर यूनिट को 400 रुपए प्रतिमाह की दर से 10 साल तक बिजली के खर्चे में छूट दी जायेगी। कुक्कुट विकास नीति-2013 के तहत कुल 630 इकाइयों को स्थापित करने का प्रावधान किया गया है, जिनकी कुल क्षमता 123 लाख पक्षी होगी।

योजना के तहत मिलने वाली नस्लों की खासियत बताते हुए पशु पालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. वी के सिंह आगे कहते हैं, ”इस योजना में अच्छी नस्ल के पक्षियों की व्यवस्था की गई है जिससे एक पक्षी से हर साल 320 अंडे उत्पादित किए जाऐंगे। अपनी बात को जारी रखते हुए डॉ. सिंह आगे बताते हैं, ”अगर कोई भी इस योजना का लाभ उठाना चाहता है तो अपने जिले के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिख कर आवेदन कर सकता है।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख