शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

लखनऊ के गोमती नगर महिला की हत्या, हमलावर सौतेले बेटे को भी लगी गोली

· · 2 मिनट

लखनऊ के गोमती नगर महिला की हत्या, हमलावर सौतेले बेटे को भी लगी गोली

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी की वीवीआईपी कॉलोनी में दिनदहाड़े एक महिला की हत्या कर दी गई। हत्या प्रापर्टी के विवाद में हुई और सौतेले बेटे ने ही इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया।

गोमती नगर में सम्पत्ति विवाद में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के पीएस (पर्सनल सेक्रेटरी) की पत्नी की उसके सौतेले बेटे ने ही हथौड़े से नृशंस हत्या कर दी, एक बेटे के भी दो गोलियां लगी हैं जिसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही एक व्यक्ति को घटनास्थल से हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय के पीएस राम चन्द्र मिश्रा गोमती नगर के विरामखण्ड में मकान नम्बर 2/1 में अपनी दूसरी पत्नी सुनीता मिश्रा (40 वर्ष) के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे पहली पत्नी से मनोज और विनोद मिश्रा हैं। पुलिस के अनुसार, आरसी मिश्रा का बेटा मनोज आईआरएस है और वह बाहर तैनात है और वहीं पर अपने परिवार के साथ रहता है। गुरुवार को वह यहां पर आया था और अपने भाई विनोद के साथ अपनी सौतेली मां सुनीता के घर पहुंचा। वहां पर सुनीता के साथ दोनों के साथ विवाद हो गया जिसके बाद विनोद ने पहले से ही साथ में लाए गए हथौड़े से मां के सिर पर एक के बाद एक कई वार कर दिए।

जब सौतेली बहन अन्तरा अपनी मां को बचाने दौड़ी तो दोनो‍ं ने उसे भी मारने की कोशिश की पर वह किसी तरह वहां से बाहर आ गई और फोन करके अपने दोस्त विशाल यादव को भी वहां पर बुला लिया। दोनों घर के अंदर पहुंचे तो विनोद फिर से उस पर झपटा पर इसी बीच विशाल ने फायर कर दिया और दो गोलियां विनोद को लग गईं और वह गिर पड़ा। इसके बाद अन्तरा ने इसकी सूचना गोमती नगर पुलिस व 100 नम्बर पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटे दोनों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया पर वहां पर डॉक्टरों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया जबकि विनोद का उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने मौके से अन्तरा के दोस्त विशाल को गिरफ्तार कर लिया है जिससे गोमती नगर पुलिस पूछताछ कर रही है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख