शनिवार, 28 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

मुमकिन है विजय माल्या का कारोबारी मॉडल ग़लत हो: जेटली

· · 1 मिनट

मुमकिन है विजय माल्या का कारोबारी मॉडल ग़लत हो: जेटली

वॉशिंगटन (भाषा)। शराब कारोबारी विजय माल्या की बढ़ती परेशानियों के लिए किंगफिशर एयरलाइंस के कारोबारी माडल पर सवाल उठाते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि भारत में विमानन क्षेत्र कुल मिलाकर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और कई कंपनियां अच्छा मुनाफा कमा रही हैं।

माल्या की विमानन कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस लंबे समय से बंद पड़ी है। किंगफिशर और कई अन्य कंपनियों के मालिक माल्या पर बैंकों का 9000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज बकाया है। प्रवर्तन निदेशालय के समन के बावजूद माल्या इस समय लंदन में हैं।

जेटली ने माल्या से जुड़े एक सवाल पर कहा, ”मैं इस पर कोई अंतिम राय नहीं दे रहा हूं। ऐसा किसी कंपनी विशेष के कारोबारी मॉडल के कारण हो सकता है।” इसके साथ ही जेटली ने उन्हें इस मामले में सीधे तौर पर नहीं जोड़ने को कहा।

उन्होंने कहा, ”जहां तक वसूली का सवाल है माल्या मामले में बैंक सभी संभव कदम उठा रहे हैं। और जांच एजेन्सियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि कहीं किसी दंडात्मक प्रावधान का उल्ललंघन तो नहीं हुआ है। माल्या ने तीन अलग अलग मौक़ों पर प्रवर्तन निदेशालय के सामने हाजिर होने के लिए भारत लौटने से इनकार कर दिया। इसके बाद उनके खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी किया गया है। निदेशालय उनके खिलाफ मनी लांड्रिंग के एक मामले की जांच कर रहा है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख