गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

मथुरा में बैंक का कर्ज़ न चुका पाने वाले किसान ने की खुदकुशी

· · 1 मिनट

मथुरा में बैंक का कर्ज़ न चुका पाने वाले किसान ने की खुदकुशी

मथुरा (भाषा)। उत्तर प्रदेश के मथुरा ज़िले में शुक्रवार को एक किसान ने बैंक से लिया कर्ज न चुका पाने के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सौंख रोड पर जाम लगा दिया। थाना मगोर्रा प्रभारी राजकेशर यादव ने बताया, “बोरफा गाँव निवासी गोविंदराम (38 साल) दो सालों से लगातार हो रहे फसल के नुकसान से परेशान चल रहे थे। उनके ऊपर बैंक का 1 लाख 16 हजार रुपए बकाया था। कर्ज चुकाने का कोई जरिया न बन पाने से दुखी होकर उन्होंने शुक्रवार सुबह घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृत किसान की पत्नी मंजू ने बताया, “पति की मौत के बाद उन पर और भी ज्यादा संकट आ खड़ा हुआ है। दो बेटी शादी के लायक हैं और बेटा मात्र 6 साल का है। ऐसे में मैं अब अकेले गृहस्थी कैसे चलाऊं। वो इन समस्याओं को लेकर ही ज्यादा परेशान रहते थे।” गाँव के लोगों ने किसान परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने और कर्ज़ माफ़ी की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। उधर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार ने परिवार को मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख