शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

एमपी के सीएम शिवराज बनेंगे एक दिन के शिक्षक

· · 1 मिनट

एमपी के सीएम शिवराज बनेंगे एक दिन के शिक्षक

भोपाल (भाषा)। मध्यप्रदेश के सरकारी प्राइमरी और मिडिल स्कूल में एक दिन के लिए ‘शिक्षक’ बनकर बच्चों को शिक्षा देने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘मिल-बाचें मध्यप्रदेश’ कार्यक्रम में अब तक एक लाख 26 हजार से अधिक व्यक्तियों ने पंजीयन करवाया है।

इस कार्यक्रम के लिए पंजीयन करवाने वालों में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्री, जन-प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, गृहणियां, मीडियाकर्मी, इंजीनियर्स, डॉक्टर्स, वकील एवं अन्य प्रबुद्ध व्यक्ति शामिल हैं।

मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यहां बताया, ‘‘स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘मिल-बाचें मध्यप्रदेश’ कार्यक्रम में अब तक 1.26 लाख से अधिक व्यक्तियों ने पंजीयन करवाया है। इसे बहुत बड़ा समर्थन मिल रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों में 18 फरवरी को इच्छुक व्यक्ति प्राइमरी और मिडिल स्कूल में जाकर बच्चों को पाठ्य-पुस्तकों के साथ अन्य रुचिकर पुस्तकें भी पढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।’’ अधिकारी ने बताया कि इस दिन इच्छुक व्यक्ति हिन्दी की किसी पुस्तक के अंश का वाचन करेंगे। साथ ही बच्चों से भी किसी रुचिकर अंश का वाचन करवायेंगे। वाचन के बाद बच्चों के साथ शैक्षिक संवाद भी होगा। ‘मिल-बाचें मध्यप्रदेश’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्री, जन-प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, अन्य प्रबुद्ध व्यक्ति तथा 16,500 के करीब युवा भी सरकारी स्कूलों में बच्चों को प्रोत्साहित करने जाएंगे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख