गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

MP Board Result 2026: 12वीं में 76.01% और 10वीं में 73.42% छात्र पास, ऐसे चेक करें रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 10वीं में टॉप किया है। 12वीं में भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा संयुक्त रूप से अव्वल रहीं। इस वर्ष भी लड़कियों ने बाजी मारी है। छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन और SMS के माध्यम से देख सकते हैं।

· · 2 मिनट

MP Board Result 2026: 12वीं में 76.01% और 10वीं में 73.42% छात्र पास, ऐसे चेक करें रिजल्ट

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट जारी किया। इस साल 16 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनका लंबे समय से इंतजार अब खत्म हो गया है।

दोनों कक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी

इस बार भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 10वीं में पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं 12वीं में भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने 494 अंक के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया। इसके अलावा 12वीं साइंस में श्लोक प्रजापति और आर्ट्स में मुरैना की श्रुति तोमर ने भी टॉप किया है।

MP Board Result 2026 कहाँ देखें

छात्र अपने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर देख सकते हैं:

  • mpbse.nic.in
  • mpbse.mponline.gov.in
  • mpresults.nic.in

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • वेबसाइट खोलें
  • 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर और जन्म तिथि भरें
  • सबमिट करें → रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा
  • मार्कशीट डाउनलोड कर लें

SMS से भी देखें रिजल्ट

  • 10वीं: MPBSE10 (रोल नंबर) भेजें 56263 पर
  • 12वीं: MPBSE12 (रोल नंबर) भेजें 56263 पर

10वीं कक्षा टॉपर्स लिस्ट

छात्र का नामप्राप्त अंक
प्रतिभा सिंह सोलंकी499
अभय गुप्ता498
अक्षरा घोड़ेश्वर498
हिमांशी धाकड़497
शिवम बोपचे497
योगेंद्र सिंह परमार497
निकिता फरकासे497
अवनीश कुमार नाई497
अर्जुन सिंह राजपूत497
अनन्या वर्मा497

10वीं का रिजल्ट: पास प्रतिशत 73.42%

10वीं का रिजल्ट: पास प्रतिशत 73.42%वहीं, कक्षा 10वीं में कुल 7,92,789 छात्रों ने पंजीकरण किया था। इनमें से 7,87,733 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 5,78,328 छात्र पास हुए। 10वीं का कुल पास प्रतिशत 73.42% दर्ज किया गया।

12वीं का रिजल्ट: पास प्रतिशत 76.01%

कक्षा 12वीं के लिए कुल 6,15,498 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 6,13,634 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 4,66,406 छात्र सफल घोषित किए गए। इस प्रकार 12वीं का कुल पास प्रतिशत 76.01% रहा।

टॉपर्स को मिलेगा सम्मान

राज्य सरकार की ओर से टॉप करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। टॉपर्स को नकद इनाम, लैपटॉप या स्कूटी के साथ प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा, जिससे छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख