शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

ईद से पहले पाकिस्तान में 60 से अधिक ‘आतंकियों ‘ को गिरफ्तार किया गया

· · 1 मिनट

ईद से पहले पाकिस्तान में 60 से अधिक ‘आतंकियों ‘ को गिरफ्तार किया गया

लाहौर (भाषा)। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने ईद से पहले देश के अपेक्षाकृत रुप से शांतिपूर्ण पंजाब प्रांत में हमले की साजिश रचने के संदेह में 60 से अधिक आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें- इजराइलियों पर चढ़ा योग का क्रेज, अष्टांग सबसे लोकप्रिय

पाकिस्तान में आतंकवादी हमले की घटनाओं में वृद्धि के बाद 22 फरवरी को शुरु किए गए ऑपरेशन राद-उल-फसाद के तहत पिछले कुछ दिनों में ये गिरफ्तारियां हुई हैं।

फैसलाबाद और गुजरांवाला में 29 संदिग्ध गिरफ्तार किए गए। पुलिस के आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) ने बताया, “उनमें से अधिकतर आतंकवादियों को सुविधा मुहैया कराने वाले हैं। उनके पास से 50 हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

ये भी पढ़ें- मक्का की मस्जिद अल हराम में हमले की साजिश नाकाम, आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ाया, पांच जवान, छह विदेशी घायल

ईद-उल फितर के अवसर पर आतंकी गतिविधियों के लिए इसका इस्तेमाल किया जाना था।” सीटीडी ने अन्य छापेमारी में प्रतिबंधित लश्कर-ए-झांगवी के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख