शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

इराक के ताल अफार में 2,000 से अधिक आईएस आतंकवादी मारे गए

· · 1 मिनट

इराक के ताल अफार में 2,000 से अधिक आईएस आतंकवादी मारे गए

बगदाद (आईएएनएस)। मोसुल के पश्चिम में स्थित ताल अफार क्षेत्र को आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से मुक्त कराने के लिए चलाए गए अभियान में इराकी बलों ने 2,000 से ज्यादा आईएस आतंकवादियों और 50 से ज्यादा आत्मघाती हमलावरों को मार गिराया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ज्वाइंट ऑपरेंशस कमांड (जेओसी) के लेफ्टिनेंट जनरल अब्दुल आमिर याराल्लाह ने एक प्रेस सम्मेलन में कहा, “20 से 31 अगस्त की अवधि के दौरान बमबारी में 50 आत्मघाती हमलावरों सहित 2,000 से अधिक आतंकवादी मारे गए। इस दौरान 77 कार बमों, बम लगी 71 इमारतों और सड़कों के किनारे लगे 990 बमों को नष्ट किया गया।”

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीरः कुलगाम में मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने एक आतंकी मार गिराया

यारल्लाह ने कहा कि इराकी सेना के 40,000 से अधिक बलों, संघीय पुलिस और इसके रैपिड रिस्पांस फोर्स के कमांडो, काउंटर-टेररिज्म सर्विस (सीटीएस) बलों के साथ अर्धसैनिक हश्द शाबी बलों ने इस अभियान में हिस्सा लिया। इस अभियान को इराकी और अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन के लड़कों विमानों का समर्थन भी मिला।

यारल्लाह ने यह भी कहा कि ताल अफार और उसके आस-पास के इलाकों महालबियाह और अयाधियाह को मुक्त कराने के लिए 12 दिनों तक चले युद्ध के दौरान इराकी बलों के 115 जवान शहीद हुए और 679 घायल हुए।

उन्होंने कहा, “जो भी इस आंकड़े पर नजर डालेगा (इराकी बलों के हताहत होने की संख्या) तो उन्हें पता चलेगा कि ताल अफार क्षेत्र में भयंकर युद्ध हुआ था।”

यह भी पढ़ें : मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, 2 जवान शहीद

उन्होंने कहा कि सैनिकों ने अभियान से पहले और उसके दौरान ताल अफार और आसपास के इलाकों से करीब 40,758 लोगों को निकाला, जिसमें से 18,822 लोगों को 20 अगस्त से पहले और 21,936 लोगों को 12 दिनों के अभियान के दौरान निकाला गया।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख