शनिवार, 28 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

महिला के घर में सांपों ने डाल रखा था डेरा, संख्या गिनते-गिनते सपेरे को भी आया पसीना

किसी के घर में 18 से ज्यादा कोबरा सांप निकल आए तो सोचिए उसका क्या हाल होगा। जिले के एक विधवा के घर में शनिवार को अचानक सांप निकलने लगे। घर में सांप होने की आशंका में पूरे घर को खोद दिया गया।

· · 2 मिनट

महिला के घर में सांपों ने डाल रखा था डेरा, संख्या गिनते-गिनते सपेरे को भी आया पसीना

कन्नौज। किसी के घर में 18 से ज्यादा कोबरा सांप निकल आए तो सोचिए उसका क्या हाल होगा। एक विधवा के घर में शनिवार को अचानक सांप निकलने लगे। सूचना मिलते ही सपेरों को बुलवाया गया। इसके बाद बीन बजाते ही झोपड़ी से एक-एक कर 18 कोबरा सांप बाहर निकले। घर में और सांप होने की आशंका में पूरी झोपड़ी खोद दी गई। इस दौरान 50 से ज्यादा अंडे भी निकले हैं।

RDESController-1737
RDESController-1737


तिर्वा तहसील के डढ़ियन गांव में विधवा मीरा देवी अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं। शनिवार सुबह जब वह सोकर उठी तो अपने झोपड़ी की कच्ची जमीन पर उसे 2 सांप दिखाई दिये। दहशत में आयी मीरा देवी बाहर भागी और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। सांप होने की सूचना से डरे ग्रामीणों ने कुछ सपेरों को बुला लिया। बीन बजाकर जब सपेरों ने सांपो को पकड़ना शुरू किया तो एक एक करके 18 छोटे-बड़े सांप झोपड़ी से निकले।

RDESController-1738
RDESController-1738


अगर आप सांपों से डरते हैं तो यूपी के इस युवा से मिल लीजिए.. डर दूर हो जाएगा

सपेरों की माने तो पकड़े गये सांप दुनिया के सबसे जहरीले सांपो में गिने जाने वाले किंग कोबरा प्रजाति के हैं। जब सांप निकलना बन्द हुए तो सपेरों ने बिल में और सांप होने की आशंका के चलते झोपडी में खुदाई शुरू करवा दी। थोड़ा खोदने पर जमीन के अंदर सांप के आधा सैकड़ा से ज्यादा अंडे दिखाई दिए। जब सपेरों ने उन्हें फोड़ा तो उनमे से ज़िंदा सांप के बच्चे बाहर निकलने लगे। और अंडे व सांप होने की आशंका से मीरा देवी के घर की खुदाई जारी है।

मीरा के छोटे बेटे रावेंद्र (23वर्ष) ने बताया, ” 11 जुलाई को सुबह बारिश के दौरान दो सांप निकले थे। 13 जुलाई को पांच-छह सांप फिर निकल आए। इतने सांप देखकर हम लोग डर गए। जोगियों को बुलाया गया। उन्होंने दीवारों में बने बिल से 18 सांप निकाले। सांप निकालने के लिए कच्ची दीवार भी गिरा दी गई।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख