शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

Monsoon 2021: मौसम विभाग ने जारी किया मानसून का पहला पूर्वानुमान, जानिए कैसा रहेगा मानसून

भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार इस बार अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।

· · 1 मिनट

Monsoon 2021: मौसम विभाग ने जारी किया मानसून का पहला पूर्वानुमान, जानिए कैसा रहेगा मानसून

मौसम विभाग विभाग ने मानसून 2021 का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार सामान्य मानसून रहेगा। जून से सितम्बर तक बारिश सामान्य रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार इस बार अल नीनी का आसार कम रहेगा। जून से सितम्बर महीने तक देश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं सामान्य तो कहीं पर सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून मौसमी (जून से सितंबर) बारिश होती है। इस बार इन तीन महीनों में 96 से 104% बारिश होने की संभावना है।

352518-monsoon-2021
352518-monsoon-2021

भारतीय मौसम विभाग मई महीने के अंतिम सप्ताह में जून महीने का पूर्वानुमान जारी करेगा।

इस बार जून से लेकर जुलाई तक चार महीने का अलग-अलग पूर्वानुमान जारी किया जाएगा। मई महीने का पूर्वानुमान अप्रैल महीने में, जून का मई, जुलाई का जून में, अगस्त का जुलाई में और सितम्बर महीने का पूर्वानुमान जुलाई महीने में जारी किया जाएगा।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम. राजीव ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा, “हमारे पास शेयर करने के लिए एक अच्छी खबर है। दो साल तक औसत से ज्यादा बारिश के बाद इस साल देश में सामान्य मॉनसून रहने की संभावना है। ला नीना के मई तक ही सक्रिय रहने की आशंका है। इसके बाद हम न्यूट्रल कंडीशंस में होंगे। इस बात की आशंका कम ही है कि मॉनसून सीजन के दौरान अल-नीनो सक्रिय होगा। ऐसे में ये स्थितियां भारत में बेहतर मॉनसून के अनुकूल हैं।”

13 अप्रैल को स्काईमेट वेदर ने भी Monsoon 2021 का पूर्वानुमान जारी किया था, पूर्वानुमान में कहा गया है कि दक्षिणी पश्चिमी भारत में इस बार जून से सितंबर महीने तक 103 % बारिश होने की उम्मीद है। इस साल मानसून के सामान्य से बेहतर ही रहने का अनुमान जताया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=FB0s5BRaurk

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख