शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

मोदी विश्व के 10 शीर्ष नेताओं में शामिल: वेंकैया नायडू

· · 2 मिनट

मोदी विश्व के 10 शीर्ष नेताओं में शामिल: वेंकैया नायडू

हैदराबाद (भाषा)। विपक्ष पर प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर घटिया टिप्पणियां करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि नरेंद्र मोदी विश्व के शीर्ष 10 नेताओं में से एक के रुप में उभरकर सामने आए हैं जिनकी आवाज अंतरराष्ट्रीय मंच पर सुनी जा रही है।

नायडू ने साक्षात्कार में कहा, ‘‘भारत को अब विश्वभर में मान्यता और सम्मान मिला है। एक के बाद एक देश हमारे प्रधानमंत्री के लिए लाल कालीन बिछा रहे हैं। वह अब विश्व के शीर्ष 10 नेताओं में गिने जाते हैं। वह अपने नेतृत्व और दृष्टिकोण के साथ 10 शीर्ष नेताओं में से एक के रुप में उभरे हैं। देश जिस तरह आगे बढ़ रहा है, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।”

संसदीय कार्य मंत्री ने विश्व मंच पर मोदी के सुझाव माने जाने के उदाहरणों के रुप में भारत के ब्रिक्स बैंक की अध्यक्षता हासिल करने और संयुक्त राष्ट्र द्वारा योग दिवस की घोषणा किए जाने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘‘जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर उनकी (मोदी) आवाज सुनी जा रही है। भारत को ब्रिक्स बैंक की पहली अध्यक्षता मिली, संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव के जरिए योग अंततराष्ट्रीय बना और 196 देशों ने योग दिवस मनाना स्वीकार किया है।”

मोदी की विदेश यात्राओं पर विपक्षी दलों की घटिया टिप्पणियों पर आपत्ति जताते हुए नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री विदेश नीति के जरिए घरेलू विकास को बढ़ावा देना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मनमोहन सिंह जी ने भी 75 देशों की यात्रा की थी। हमने क्या हासिल किया जो देखा जा सकता है। हमारे प्रधानमंत्री विदेश नीति का उपयोग घरेलू विकास, अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कर रहे हैं और भारत की आर्थिक एवं सांस्कृतिक विविधता को पेश करने के लिए सार्वजनिक कूटनीति का इस्तेमाल कर रहे हैं।”

नायडू ने दावा किया कि मनमोहन की शिखर सम्मेलन संबंधी यात्राओं के मुकाबले मोदी ने देशों की अधिक आधिकारिक यात्राएं की हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी के तहत राजग ने भारत की विदेश नीति के उद्देश्य और दिशा को बहाल किया है जो संप्रग सरकार के दौरान गायब थी।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख