शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

मोदी सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर आयोजित किए जाएंगे 200 कार्यक्रम

· · 1 मिनट

मोदी सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर आयोजित किए जाएंगे 200 कार्यक्रम

नई दिल्ली (भाषा)। भाजपा नरेन्द्र मोदी सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर 26 मई से एक पखवाड़े तक 200 से अधिक कार्यक्रम आयोजित करेगी जिसमें पार्टी के सांसद एवं विधायक लोगों के साथ समय बिताकर सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करेंगे।

पाटी ने कहा कि सांसद एवं विधायकों के अलावा सभी पदाधिकारी इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इनमें जनसभाएं, बुद्धिजीवी संगोष्ठियां, संवाददाता सम्मेलन तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद शामिल है।

पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख श्रीकांत शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि इन कार्यक्रमों के पीछे यही विचार है कि आम आदमी के उत्थान के उद्देश्य से सरकारी उपायों के बारे में प्रचार किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कई बार पार्टी सांसदों एवं विधायकों से कहा है कि वे सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करने के लिए लोगों के बीच अधिक समय बिताएं।

शर्मा ने कहा कि सभी लोकसभा सांसदों से कहा गया है कि वे अपने चुनाव क्षेत्र के तहत आने वाले प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक दिन और रात बिताये जबकि विधायक अपने क्षेत्रों में सात रात बिताएं। तैयारियों के तहत देश भर के प्रवक्ताओं की कार्यशाला करवाएगी जिसमें केंद्रीय मंत्री एव पूर्व पार्टी प्रमुखों राजनाथ सिंह एवं नितिन गडकरी का संबोधन होगा।

दो सप्ताह तक चलने वाली यह प्रक्रिया प्रचार का यह दूसरा बड़ा अभियान होगा। इससे पहले पार्टी ने 14 अप्रैल से 24 तक सरकार के ‘ग्रामोदय से भारत उदय’ अभियान में सक्रियता से भाग लिया था।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख