गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

मोदी ने कभी अपने वादे पूरे नहीं किए : नीतीश

· · 1 मिनट

मोदी ने कभी अपने वादे पूरे नहीं किए : नीतीश

कन्नूर (भाषा)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपना एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया।

जिले में कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जदयू के अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मोदी महज वादे कर लोगों को ठग रहे हैं।

नीतीश ने कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी और उनके मित्रों ने बिहार के लोगों से ढेर सारे वादे किए थे, लेकिन सत्ता मिलने के बाद वे अपने सभी वादे भूल गए। मोदी ने वही रवैया केरल के तरफ अपनाया।” उन्होंने कहा कि यह जदयू, राजग और कांग्रेस का महागठबंधन है जिसने बिहार की जनता के साथ किए अपने वादे पूरे किए। उनकी सरकार ने बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू की है जो लोगों के कल्याण के लिए है।

नीतीश ने वामपंथी पार्टियों पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि माकपा और भाकपा ने बिहार चुनाव में भाजपा के पक्ष में रुख अपनाया। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘माकपा केरल में भी भाजपा की मदद करने की कोशिश कर रही थी जैसा उन्होंने बिहार में किया।” नीतीश ने कहा, ‘‘राज्य में भाजपा और सांप्रदायिक ताकतों के विकास को गंभीरता से लेना होगा और यह पड़ताल करनी होगी कि यह कैसे हुआ।”

जदयू प्रमुख ने कहा कि केरल की ताकत उसका धर्मनिरपेक्ष चरित्र था और सांप्रदायिक ताकतों का बढ़ता प्रभाव राज्य में आने वाले संकट का संकेत है।नीतीश ने पांच साल के दौरान कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा सरकार की विभिन्न विकास पहलों को उजागर किया।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख