शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

लंदन आतंकी हमले पर मोदी ने कहा: ब्रिटेन के साथ है भारत

· · 1 मिनट

लंदन आतंकी हमले पर मोदी ने कहा: ब्रिटेन के साथ है भारत

नई दिल्ली (भाषा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लंदन में हुए आतंकवादी हमले पर आज दुख जताया और उन्होंने कहा कि भारत इस मुश्किल समय में ब्रिटेन के साथ खड़ा है।

ब्रितानी संसद पर आतंकी हमले में पांच की मौत, 40 घायल

मोदी ने एक ट्वीट करके कहा, ‘‘लंदन में आतंकी हमले से बहुत दुखी हूं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों तथा उनके परिवार के साथ हैं।” मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘इस मुश्किल समय में, भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ब्रिटेन के साथ खड़ा है।”

ब्रिटेन में संसद परिसर के समीप एक संदिग्ध आतंकवादी ने एक पुल पर कार से लोगों को कुचल दिया और एक पुलिस अधिकारी को चाकू मार दिया। इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गयी और करीब 40 लोग घायल हो गये। इस घटना को ‘अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद’ से प्रेरित बताया जा रहा है।

मृतकों में हमलावर और जिस पुलिसकर्मी को उसने चाकू मारा था, वह शामिल हैं। स्कॉटलैंड यार्ड अधिकारियों ने हमलावर को गोली मार दी थी।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख