शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

मोदी बाथरुम में झांकना बंद कर सरकार पर दें ध्यान: शिवसेना

· · 1 मिनट

मोदी बाथरुम में झांकना बंद कर सरकार पर दें ध्यान: शिवसेना

मुंबई (भाषा)। शिवसेना ने मनमोहन सिंह पर निशाना साधने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा प्रहार करते हुए सोमवार को कहा कि वह दूसरों के बाथरुम में तांक झांक करना बंद करें, अपने पद की गरिमा बनाए रखें और विपक्षी दलों को उनकी कुंडली दिखाकर धमकी देने के बजाय अपनी सरकार पर ध्यान दें।

शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित एक संपादकीय में कहा, “मोदी ने उत्तर प्रदेश में प्रचार करते हुये धमकी दी थी कि उनके पास विपक्षी दलों की कुंडली है जबकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि सभी की कुंडली इंटरनेट पर मुफ्त में उपलब्ध है। यह एक उदाहरण है कि कितनी तेजी से प्रचार का स्तर गिर गया है।” संपादकीय में कहा गया है, “कम से कम प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को इस तरह एक दूसरे पर कीचड़ नहीं उछालना चाहिये। इस पद की काफी प्रतिष्ठा है और इस पर बैठने वाले व्यक्ति को उसकी गरिमा बनायी रखनी चाहिए।”

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ दिये गये मोदी के ‘रेनकोट’ वाले बयान और फिर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का इस पर दिये गये जवाब का जिक्र करते हुये संपादकीय में कहा गया है, “अब उत्तर प्रदेश चुनाव में होने के लिए क्या होगा। लेकिन प्रधानमंत्री को दिल्ली पर और मुख्यमंत्रियों को अपने राज्यों पर ध्यान देना चाहिये। किसी भी व्यक्ति को दूसरे के बाथरुम में नहीं झांकना चाहिये। इससे बचना चाहिये।”

भाजपा के सहयोगी दल शिवसेना ने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों द्वारा विपक्षी दलों को धमकाने के लिए सरकारी तंत्र का इस्तेमाल करना ‘राजनीतिक भ्रष्टाचार’है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख