गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

मोबाइल फ़ोन के पैनिक बटन करेगी महिलाओं की सुरक्षा

· · 2 मिनट

मोबाइल फ़ोन के पैनिक बटन करेगी महिलाओं की सुरक्षा

लखनऊ। नए वर्ष में मोदी सरकार महिलाओं को नया तोहफा देने जा रही है। मार्च में महिला सुरक्षा के लिए फोन में पैनिक अलर्ट सुविधा की शुरुआत की जाएगी।

इस सुविधा के तहत मुसीबत में फंसी महिला को अपने मोबाइल पर नौ का अंक देर तक दबाए रखना होगा। इससे पुलिस और आपके करीबी नौ लोगों के पास तुरंत अलर्ट पहुंच जाएगा कि आप किसी मुसीबत में फंसी हैं। ये नौ लोग का चुनाव यूजर्स को करना होगा। इसमें बटन दबाने वाली महिला की लोकेशन जीपीएस के जरिए सामने आ जाएगी। स्टॉक मार्केट की एक कंपनी में काम करने वाली रुचि (25 वर्ष) बताती है, ”अगर ये सुविधाएं सेलफोन के माध्यम से मिल जाएं तो हमें ऐसे लोगों से डरने की जरूरत नहीं पड़ेगी जो हमें गंदी नज़र से देखते हैं।”

नई सुविधा के मुताबिक भविष्य के फोन में वॉल्यूम की बटन को एक साथ दबाए रखने पर वह ट्रिगर का काम करेगा, जिससे पता चल सकेगा कि मुसीबत में फंसे व्यक्ति की लोकेशन क्या है। इस मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि इस बारे में मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनियों और टेलिकॉम ऑपरेटर्स के साथ बात हो गई है। इस व्यवस्था का सुझाव महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने दिया था, जिस पर बीते कई महीनों से काम चल रहा था। इस बारे में अंतिम फैसला हाल में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, टेलिकॉम कंपनियों और मोबाइल फोन निर्माताओं के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में बेसिक फोन में पैनिक बटन अलग से दिया जाएगा, वहीं स्मार्टफोन में यह एप के जरिए दिया जाएगा।

कैसे करेंगे अपग्रेड

1-अगर आपके पास पुराना सेल फोन है तो टेलीफोन कंपनी या डीलर के पास जाकर इस सुविधा को अपग्रेड करा सकते है।

2-मोबाइल कंपनियों के आउटलेट पर भी बेसिक फोन में ये मुफ्त इंस्टाल किया जाएगा।

3-स्मार्टफोन यूजर्स ऑनलाइन सॉफ्टवेयर को अपडेट कर सकते हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख