शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

मोबाइल और चाय की दुकान पर मिल रहा पेट्रोल

· · 1 मिनट

मोबाइल और चाय की दुकान पर मिल रहा पेट्रोल

फैजाबाद। 27 फरवरी 2002 में हुए गोधरा कांड के बाद सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश में ज्वलनशील पदार्थ प्लॉस्टिक की बोतल और डिब्बे में बेचे जाने पर रोक लगा दी थी, लेकिन पेट्रोलपंप मालिक को अपने फायदे के आगे कुछ नहीं सूझ रहा है। पेट्रोल पंप वाले चंद रुपए के लिए बोतल में पेट्रोल बांट रहे हैं। अधिकारियों को इसकी भनक भी है, लेकिन कार्रवाई कभी नहीं की गई जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। अति ज्वलनशील और विस्फोटक पदार्थ को लेकर प्रशासन अभी भी गंभीर नहीं हुआ है।

फैजाबाद में पेट्रोल पंप के अलावा किराना मोबाइल रिचार्ज पान एवं चाय की दुकानों पर खुलेआम पेट्रोल टंकी से दुकानदार पेट्रोल खरीद कर 10 रुपए ज्यादा लेकर पेट्रोल बेच रहे हैं। चौराहों पर पेट्रोल के डिब्बे दुकान के बाहर लटके रहते हैं और दुकानों के अंदर ड्रम में पेट्रोल रखकर बिक्री की जाती है। गर्मी में पेट्रोल की खुले में बिक्री पर हादसा हो सकता है। स्थानीय प्रशासन पेट्रोल के खुलेआम बिक्री पर ध्यान नहीं दे रहा है।

फैजाबाद के हर गाँव हर छोटे-बड़े चौराहे सड़क मार्ग के अलावा नगर में भीड़ वाले इलाके में दुकान पर पेट्रोल बेचने का खेल चल रहा है। यही हाल डीजल और केरोसिन का भी है। लगभग आधा सैकड़ा ऐसी दुकाने हैं जहां पर यह पेट्रोल बिक्री चल ही है। खाद्य विभाग और स्थानीय प्रशासन इस खुलेआम बिक्री पर रोक लगाने में रूचि नहीं दिखा रहा है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख