शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

श्रीनगर : मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर, 3 जवान शहीद

· · 1 मिनट

श्रीनगर : मुठभेड़ में 4 आतंकी ढेर, 3 जवान शहीद

श्रीनगर (भाषा)। कश्मीर में हुई दो अलग अलग मुठभेड़ों में चार आतंकी मारे गए जबकि तीन जवान शहीद हो गए और नौ सुरक्षा कर्मी तथा एक नागरिक घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बांदीपोरा जिले में हाजिन इलाके के पर्रे मोहल्ला में सुबह सुरक्षा बलों ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी की। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों के घेराबंदी करने के बाद छिपे हुए आतंकियों ने उन पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें एक अधिकारी सहित दस सुरक्षा कर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि इनमें से तीन सुरक्षा कर्मियों ने बाद में दम तोड़ दिया। अधिकारी के अनुसार, अभियान में एक आतंकी भी मारा गया जिसकी अब तक पहचान नहीं हो पाई है। शाम को कुपवाड़ा जिले के क्रालगुंद में एक और मुठभेड़ हुई। वहां एक मकान में तीन आतंकी छिपे हुए थे जो मुठभेड में मारे गए। इस दौरान एक जवान घायल हो गया। दो दिन पहले ही दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में हुई गोलीबारी में चार आतंकी मारे गए थे। इस दौरान दो जवान शहीद हो गए थे। मुठभेड़ में दो नागरिक भी मारे गए थे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख