शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

महिलाओं को नौकरी में मिलेगा आरक्षण

· · 1 मिनट

महिलाओं को नौकरी में मिलेगा आरक्षण

पटना। बिहार सरकार ने नौकरियों में महिलाओं को 35 फीसदी का आरक्षण देने का फैसला किया है। बिहार पुलिस विभाग में पहले से ही महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण है, अब इसका लाभ अन्य नौकरियों में भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय में शामिल महिला आरक्षण को लागू करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रारूप विभाग को भेज दिया है। आरक्षित और गैर आरक्षित हर वर्ग की महिलाओं को आरक्षण मिलेगा।

राज्य सरकार ने पहले से नौकरियों में जो आरक्षण दे रखा है उसमें अनुसूचित जाति को 16, अनुसूचित जनजाति को 1, अत्यंत पिछड़ी जातियों को 18, पिछड़ी जातियों को 12 और पिछड़ी जाति की महिलाओं को 3 प्रतिशत के आरक्षण का नियम है। सामान्य श्रेणी के पदों पर भी यही नियम लागू होगा। 42 सौ ग्रेड पे वाली नौकरियों तक में यह लागू होगा। इसके दायरे में राज्य कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाएं शामिल होंगी। सिपाही से लेकर दारोगा, क्लर्क संवर्ग, पंचायत व प्रखंड स्तरीय पर्यवेक्षक समेत कई पदों पर 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख