शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

महिलाओं के साथ भेदभाव की वजह धार्मिक कानून: तसलीमा

· · 1 मिनट

महिलाओं के साथ भेदभाव की वजह धार्मिक कानून: तसलीमा

नई दिल्ली (भाषा)। बांग्लादेशी मूल की लेखिका तसलीमा ने कहा है कि पुराने धार्मिक कानूनों की वजह से हिन्दू और मुस्लिम महिलाओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

तसलीमा ने कहा कि जो देश धर्म के आधार पर बनता है, वो एक कट्टरपंथी देश बन सकता है साथ ही धर्म, लोकतंत्र और मानवाधिकारों का मेल नहीं है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश मुक्ति संग्राम ने साबित किया है कि दो राष्ट्र का सिद्धांत गलत था। महिलाओं के उत्पीड़न पर बड़े पैमाने पर लिख चुकी तसलीमा ने कहा कि भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे दक्षिण एशियाई देशों में धर्म आधारित कानून हैं, अगर आप के यहां धर्म आधारित कानून है, तो महिलाओं को समानता नहीं मिलेगी। समानता के आधार पर हमारे यहां समान नागरिक संहिता होनी चाहिए क्योंकि सभी धर्म महिलाओं के खिलाफ हैं। बांग्लादेशी लेखिका भारत में स्व-निर्वासन में हैं। उन्हें 1993 में लिखे उपन्यास ‘लज्जा’ की वजह से अपने वतन में कंट्टरपंथियों के गुस्से का शिकार होना पड़ा था।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख