गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

महाराष्ट्र के धन्नासेठों को अपने यहां खेती करने बुला रहा राजस्थान

· · 1 मिनट

महाराष्ट्र के धन्नासेठों को अपने यहां खेती करने बुला रहा राजस्थान

मुंबई (भाषा)। राजस्थान सरकार तेजी के साथ उभरते कृषि और सहायक क्षेत्रों के सुदृढ़ीकरण के लिए अपने यहां महाराष्ट्र से प्रौद्योगिकी और निवेश चाहती है।

राजस्थान के कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने यहां कहा, “हम कृषि और सहायक क्षेत्रों के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रौद्योगिकी और निवेश की अपेक्षा करते हैं। हम महाराष्ट्र के उद्योगपतियों और किसानों को राजस्थान के कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में साझेदारी करने के लिए आमंत्रित करते हैं।” वह संवाददाताओं से ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2016′ (जीआरएएम) पर एक रोड-शो के मौके पर बातचीत कर रहे थे।

जीआरएएम एक कृषि प्रौद्योगिकी और व्यवसाय आयोजन है जिसे उद्योग मंडल फिक्की के सहयोग से 9 से 11 नवंबर के बीच जयपुर में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन कृषि क्षेत्र की मूल्य श्रृंखला को बढ़ाने तथा कृषि एवं सहायक क्षेत्रों में निवेश को आकर्षित करने का प्रयास है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख