शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

देवरिया में खुलेगा मेडिकल कालेज : योगी आदित्यनाथ

· · 1 मिनट

देवरिया में खुलेगा मेडिकल कालेज : योगी आदित्यनाथ

यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में मेडिकल कालेज खोले जाने की घोषणा की। योगी ने मंगलवार को जिले के गौरीबाजार सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ‘दस्‍तक अभियान’ और ‘स्‍कूल चलो अभियान’ की शुरूआत करने के बाद लबकनी गांव में आयोजित सभा में बोल रहे थे। उन्‍होंने कहा कि इसका प्रस्‍ताव केंद्र सरकार को भेज दिया गया है। जिला अस्‍पताल के नजदीक ही मेडिकल कालेज खुलेगा।

उन्‍होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को हरसंभव मदद दे रही है। गेहूं का समर्थन मूल्‍य का भुगतान 72 घंटे के अंदर किसानों के खाते में किया जाएगा। किसानों की सुविधा के लिए 5500 क्रय केंद्र एक अप्रैल से चालू कर दिए गए हैं। सोमवार को दलित आंदोलन के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुई हिंसा पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, वह महापुरुषों का बेहद सम्‍मान करते हैं लेकिन महापुरुषों के नाम पर अराजकता फैलाने की छूट किसी को नहीं देंगे।

उन्‍होंने कहा कि एससी-एसटी एक्‍ट को लेकर केंद्र और प्रदेश दोनों सरकारें संवेदनशील हैं। केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दाखिल कर दी है।

ये भी पढ़ें- मोदी और योगी बोलें – आलू चिप्स और मैंगो पल्प बनाने में सबको पीछे छोड़ देगा यूपी

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख