शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गोश्त विक्रेता

· · 1 मिनट

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गोश्त विक्रेता

लखनऊ। आदित्यनाथ योगी द्वारा अवैध बूचड़ख़ानों को बंद करने के दिया गये आदेश के बाद भैंसे के गोश्त की किल्लत के चलते चिकन और मटन के व्यंजन बेचने वालों ने भी दुकानें बंद कर दी हैं। गोश्त विक्रेता शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं और कहा है कि आज (सोमवार) से आंदोलन तेज होगा।

लखनऊ बकरा गोश्त व्यापार मंडल के मुबीन कुरैशी ने बताया कि इस कार्रवाई से मीट विक्रेताओं पर बुरा असर पड़ा है। इस कारोबार में लगे लाखों लोगों के समक्ष रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि मटन और चिकन विक्रेता पहले ही दुकानें बंद कर चुके हैं। अब मछली विक्रेताओं को भी साथ लेने की कोशिश हो रही है और वे भी जल्द हमारे साथ आंदोलन में शामिल होंगे।

सत्ता में आते ही योगी सरकार ने अवैध बूचड़खानों को बंद करने के आदेश दिए हैं। गो तस्करी और गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया। विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने प्रदेश की जनता से यह वादा किया था।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख