शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

बहुत जरूरी है खसरा और रूबेला का टीका, 15 साल तक के बच्चों को लगवाएं ये टीका

यूपी में चल रहा है नौ महीने से 15 साल तक के बच्चों को टीका लगाने का अभियान, कई बीमारियों से बचा जा सकता, स्वास्थ्य महकमे ने की है तैयारी

· · 2 मिनट

बहुत जरूरी है खसरा और रूबेला का टीका, 15 साल तक के बच्चों को लगवाएं ये टीका

कन्नौज। उत्तर प्रदेश में खसरा और रूबेला का टीकारण अभियान चल रहा है। कुछ जिलों में 10 दिसम्बर से टीका लगना शुरू हो गया। फ्री में लगने वाले इस टीके से कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी/एसीएमओ कन्नौज डॉ. आर. चंद्रा बताते हैं, “मीजल्स को खसरा कहते हैं। रूबेला को रूबेला ही कहते हैं। इन दोनों बीमारियों का टीका एक ही होता है जो नौ महीने से 15 साल के बच्चों के दाहिने हाथ में लगेगा। उनका निशान भी लिया जाएगा।”

आगे बताते हैं, ”यूपी के कन्नौज, फर्रूखाबाद, औरैया, आजमगढ़, कासगंज व फैजाबाद आदि जनपदों में टीकाकरण अभियान 10 दिसम्बर से चलेगा। कई जिलों में टीकाकरण अभियान 26 नवम्बर से शुरू हो चुका है। पहले दो सप्ताह तक सरकारी स्कूलों में और उसके बाद दो सप्ताह तक निर्धारित गांवों के स्थानों में टीकाकरण होगा। बाद में छूटे हुए बच्चों का एक सप्ताह तक टीका लगाने का अभियान चलेगा।”

ये भी पढ़ें : सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मचारियों के काम और उनकी चुनौतियां

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. चंद्रा आगे कहते हैं, ”मिशन इंद्रधनुष की वजह से कुछ जिलों में टीकाकरण अभियान दिसम्बर में शुरू हो रहा है। इसमें एएनएम, आशा बहुएं, आंगनवाड़ी कार्यकत्री आदि लगेंगी। सरकारी और परिषदीय स्कूलों में शिक्षक भी सहयोग करेंगे। कन्नौज में 6,33,714 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ब्लॉक पर मीटिंग हो चुकी है। जो लोग टीकाकरण करेंगे उनकी ट्रेनिंग भी हो चुकी है। वैक्सीन जिले से ब्लॉक क्षेत्रों को भेजी जा चुकी है, जो दो से आठ डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखी जाती है।”

कई विभागों के प्रमुख सचिवों ने पत्र भेजकर टीकाकरण अभियान में सहयोग करने की बात कही है। इसमें पंचायती राज विभाग, प्राइमरी एजूकेशन और हायर एजूकेशन के लोग भी लगे हैं।” डॉ. कृष्ण स्वरूप, सीएमओ- कन्नौज

ये होती हैं बीमारियां

डॉ. आर चंद्रा बताते हैं , ”खसरा यानि मीजल्स में लाल-लाल दाने शरीर में निकल आते हैं। बुखार और आंख से पानी आने लगता है। दिमागी बुखार और निमोनिया तक हो जाती है।”

”रूबैला का इंफेक्शन होने से बच्चा अंधा हो सकता है। मोतियाबिंद और काला मोतिया भी हो जाता है। बच्चा मंद बुद्धि का और बहरा भी हो सकता है। दिल में छेद और छोटा सिर भी हो सकता है। समय से पहले प्रसव और गर्भपात का भी खतरा रहता है।” आगे बताया।

ये भी पढ़ें : सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मचारियों के काम और उनकी चुनौतियां

बीमार नहीं सिर्फ घबराहट

कई जिलों में टीकाकरण के बाद बच्चों के बीमार पड़ने या अस्पताल में भर्ती होने की खबरों के बाबत डॉ. आर चंद्रा का कहना है कि यह कुछ नहीं है। बच्चों की उम्र कम होती है। इससे पहले उन्होंने सुई लगवाई नहीं होती है, जिससे वह घबरा जाते हैं। कभी-कभी उनको चक्का भी आ जाते हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख