गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

मौसम की मार से 1.3 करोड़ टन गेहूं बर्बाद होने की आशंका

· · 1 मिनट

मौसम की मार से 1.3 करोड़ टन गेहूं बर्बाद होने की आशंका

नई दिल्ली (भाषा)। बिज़नेस चैंबर एसोचैम ने ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश की वजह से 1 करोड़ 30 लाख टन गेहूं के बर्बाद होने की आशंका जताई है।

एसोचैम ने कहा कि गेहूं की फसल बर्बाद होने की वजह से सरकार को मांग के मुताबिक़ सप्लाई बनाए रखने के लिए गेहूं का आयात भी करना पड़ सकता है। एसोचैम की रिपोर्ट की मानें तो उत्पादन में कमी के कारण फूड इंफ्लेशन में इज़ाफ़ा होगा जिसका सीधा असर गेहूं की कीमतों पर पड़ेगा। एसोचैम के महासचिव डी एस रावत ने गेहूं पर आयात शुल्क 10% से घटाकर 5% करने की वकालत की है ताकि निजी व्यापारियों द्वारा समानांतर आयात की वजह से बाजार में बेहतर उपलब्धता रहे और सरकार के स्टॉक और कीमतों पर दवाब ज्यादा ना पड़े। रिपोर्ट में कहां गया कि चालू फसल वर्ष में 9.38 करोड़ टन के आरंभिक अनुमान के मुकाबले इसमें करीब 1.3 करोड टन की कमी आने की आशंका है। और इसके कारण सरकार को गेहूं बाहर से मंगाना पड़ सकता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख