शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

मौसम की जानकारी देने के लिए लेंगे सोशल मीडिया का सहारा

· · 1 मिनट

मौसम की जानकारी देने के लिए लेंगे सोशल मीडिया का सहारा

नई दिल्ली। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय अपनी एजेंसियों द्वारा की जाने वाली मौसम से जुड़ी भविष्यवाणियों को मुश्किल से 20-25 प्रतिशत लोगों तक ही पहुंच पाता है। इस समस्या को देखते हुए मंत्रालय सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने की योजना बना रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाई जा सके।

मंत्रालय ने अपने तहत आने वाले संस्थानों से कहा है कि वे लोगों तक पहुंच बनाने के लिए टि्वटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया मंचों का इस्तेमाल करें।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने कहा, ‘‘पृथ्वी विज्ञान मंत्री हर्षवर्धन की ओर से निर्देश मिलने के बाद हमने सोशल मीडिया को ज्यादा इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। एक तीसरे पक्ष की ओर से किए गए आंकलन के जरिए हमने पाया कि हमारे पूर्वानुमान महज 20-25 प्रतिशत लोगों तक ही पहुंच पाते हैं और हम इस मोर्चे पर सुधार के लिए प्रयास कर रहे हैं।’’ भारतीय मौसम विभाग, सुनामी के अलर्ट जारी करने वाले इंडियन नेशनल सेंटर फॉर ओशेन इंफॉर्मेशन सर्विसेज जैसे कई संस्थान और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मीटीरिअलॉजी जनता से सीधे तौर पर जुड़ाव रखने वाले मुद्दों पर अनुसंधान करते हैं। अपना काम सोशल मीडिया पर डालकर वे अपने अनुसंधानों को जनता तक पहुंचा सकेंगे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख