शनिवार, 21 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

मलयालम फिल्मों की ऐक्ट्रेस भावना के साथ चलती कार में छेड़छाड़

· · 1 मिनट

मलयालम फिल्मों की ऐक्ट्रेस भावना के साथ चलती कार में छेड़छाड़

कर्नाटक। मलयालम फिल्मों की मशहूर ऐक्ट्रेस भावना के साथ मोलेस्ट और अगवा किए जाने का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने अभिनेत्री की कार में जबरन घुस कर छेड़छाड़ की। यह घटना कर्नाटक के नेदुंबसेरी हवाई अड्डे के पास स्थित अथानी इलाके की है जहॉ से उन्हें अगवा किया गया और उनकी कार को भी हाईजैक कर लिया गया था।

वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब पीड़िता शुक्रवार रात को अपनी शूटिंग पूरी करने के बाद वापिस घर लौट रही थी तभी उनके साथ यह हादसा हो गया। अगवा की जगह से पीड़िता को लगभग 25 किलोमीटर दूर, पलारीवट्टम इलाके में ले जाया गया था।

पीड़िता ने घटने की सारी जानकारी पुलिस को दे दी है। उन्होंने कहा कि बीती रात लगभग साढ़े 9 बजे अथानी में उनकी गाड़ी को पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी, जिसके बाद कुछ लोग जर्बदस्ती उनकी कार में घुस आए और ड्राईवर को धमकी देते हुए कोच्चि की तरफ ले जाने को कहा।

इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के ड्राइवर मार्टिन को गिरफ्तार किया है। हालांकी, मामले का दूसरा आरोपी सुनील अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आया है। पुलिस ने अपहरण और मोलेस्टेशन का केस दर्ज करते हुए यह जानकारी भी दी कि अपहरणकर्ताओं ने पीड़िता को मोलेस्ट करते समय उसके वीडियो और फोटोज़ भी शूट किए।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख