शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

राजपथ पर 68वें गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह

· · 1 मिनट

राजपथ पर 68वें गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह

नई दिल्ली (आईएएनएस)। देश के 68वें गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह राजपथ पर जारी है। झंडोत्तोलन के बाद सेना की परेड हो रही है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सैन्य बलों की सलामी ले रहे हैं। झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान 21 तोपों की सलामी दी गई। राष्ट्रपति मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने भी तिरंगे को सलामी दी।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सेना प्रमुख बिपिन सिंह रावत, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी.एस धनोआ और नौसेना प्रमुख सुनील लांबा मौजूद थे। मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद दो मिनट का मौन भी रखा। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि अबु धाबी के राजकुमार मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख