रविवार, 29 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

“बारामती विमान हादसे में अजित पवार का असमय निधन: महाराष्ट्र की राजनीति और खेती-किसानी को लगा बड़ा झटका”

अजित पवार का राजनीतिक करियर 1991 में बारामती से विधायक बनने के साथ शुरू हुआ और वे कुल 6 बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे। वे किसानों, ग्रामीण विकास और सहकारी शुगर इंडस्ट्री के गहरे समर्थक थे। उनके नेतृत्व में महाराष्ट्र की शुगर इंडस्ट्री और सहकारी आंदोलन ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

· · 4 मिनट

"बारामती विमान हादसे में अजित पवार का असमय निधन: महाराष्ट्र की राजनीति और खेती-किसानी को लगा बड़ा झटका"

28 जनवरी की सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के दिग्गज नेता और उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया। ख़बरों के अनुसार एक उनका निजी विमान बारामती के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा बारामती के पास तब हुआ जब विमान, लैंडिंग के दौरान नियंत्रण खो बैठा और क्रैश लैंडिंग का प्रयास करते हुए आग की लपटों में तब्दील हो गया। हादसे में अजित पवार के अलावा अन्य लोगों की भी मौत हुई है। विमान में 2 क्रू मेंबर समेत 4 अन्य लोगों की मौत हुआ। कुल 6 लोग हादसे का शिकार हुए बताए जा रहे हैं। इस हादसे में महाराष्ट्र की राजनीति का एक जरूरी अध्याय खत्म हो गया।

23 साल की उम्र में ही राजनीति में एंट्री

अजित पवार की मौत से महाराष्ट्र के सहकारी आंदोलन और खासकर शुगर इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। अजित पवार ने राजनीति में सक्रिय होने के बाद महाराष्ट्र की शुगर इंडस्ट्री को एक नई दिशा दी। 1984 के बाद, उन्होंने 2025 में मालेगांव कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्री के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का चुनाव जीतकर अपनी पकड़ मजबूत की। पुणे, सोलापुर, धाराशिव जैसे कई जिलों में कई कोऑपरेटिव और प्राइवेट शुगर फैक्ट्रियां अजित पवार या उनके करीबियों के नियंत्रण में थीं। उनके नेतृत्व में शुगर फैक्ट्रियों और सहकारी आंदोलन ने महाराष्ट्र की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

नहर परियोजनाओं से किया सूखे को दूर

अजित पवार का चार दशक से भी लंबा राजनीतिक सफर 1991 में बारामती से विधायक बनने के साथ शुरू हुआ। उन्हें “महाराष्ट्र के सिंचाई मेन” के तौैर पर जाना जाता था, क्योंकि अजित पवार ने ग्रामीण विकास और खेती पर खास ध्यान दिया। उन्होंने राज्य में चेक डेम, बैराज और नहरें बनवाईं, जिससे लाखों हेक्टेयर जमीन को पानी मिला और किसानों को सूखे से राहत मिला।

खेती-किसानी के लिए उठाए थे प्रभावी कदम

अजित पवार का खेती किसानी से भी गहरा संबंध रहा है। उन्होंने खेती में स्थायी विकास, नई तकनीकों के उपयोग और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई प्रभावी कदम उठाए। AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल, जलयुक्त शिवार, ‘एक तालुका एक बाज़ार’, नदी जोड़ने की परियोजना, बांस के पौधे लगाना, सिंचाई परियोजनाएं और ग्रिड-सिस्टम के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में किसानों को पानी की आपूर्ति शुरू की गई। वे ‘VSI’ के माध्यम से राज्य में चीनी उद्योग के विकास में भी अहम भूमिका निभा रहे थे।

अजित पवार की पृष्ठभूमि

अजित पवार का जन्म देवलाली प्रवरा के एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था। उनकी माँ कदम परिवार से थीं, जबकि उनके पिता अनंतराव पवार, जो शरद पवार के बड़े भाई थे, वी. शांताराम के राजकमल स्टूडियो में काम करते थे। उनके दादा गोविंदराव पवार बारामती कोऑपरेटिव खरीद-बिक्री यूनियन में कार्यरत थे और दादी शारदाबाई खेती करती थीं। अजित पवार की शुरुआती पढ़ाई देवलाली प्रवरा में हुई। इसके बाद, वे अपनी आगे की पढ़ाई के लिए मुंबई में अपने चाचा शरद पवार के पास आ गए। कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद, वे बारामती लौट आए और यहीं से उन्होंने सहकारी समितियों के माध्यम से सामाजिक और राजनीतिक कार्यों की शुरुआत की। 1991 में वे पुणे सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन बने और उसी साल विधानसभा चुनाव भी जीता।

6 बार रहे उपमुख्यमंत्री

1991 की जीत के बाद, अजित पवार ने कृषि, बागवानी और ऊर्जा राज्य मंत्री का पद संभाला। बारामती से पांच बार विधायक चुने जाने वाले अजित पवार ने अपने क्षेत्र में विकास के कई काम किए। मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण, उद्धव ठाकरे, एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री के तौर पर काम करते हुए उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। अजित पवार ने कुल 6 बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री का पद संभाला, जो राज्य की राजनीति में एक बड़ा रिकॉर्ड है।

राजनैतिक गलियारे में शौक की लहर

अजित पवार के निधन पर कई नेताओं ने दुख जताया। प्रधानमंत्री ने एक्स पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि-“श्री अजित पवार जी जनता के नेता थे, जिनका ज़मीनी स्तर पर मज़बूत जुड़ाव था। महाराष्ट्र की जनता की सेवा में अग्रिम पंक्ति में रहने वाले एक कर्मठ व्यक्तित्व के रूप में उन्हें व्यापक सम्मान हासिल था। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीब व वंचित वर्ग को सशक्त करने का उनका जज़्बा भी उल्लेखनीय था। उनका असमय निधन बेहद चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।” इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी समेत कई नेताओं ने दुख जाहिर किया।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख