शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

मार्च अंत तक घाटी के चार इलाकों को खाली करेगी सेना

· · 1 मिनट

मार्च अंत तक घाटी के चार इलाकों को खाली करेगी सेना

जम्मू (भाषा)। मौजूदा महीने के अंत तक सेना श्रीनगर के टट्टू ग्राउंड सहित जम्मू कश्मीर के चार बड़े इलाकों को खाली कर देगी। राज्य में भाजपा के साथ सरकार गठन के लिए यह मुद्दा पीडीपी की अहम मांगों में शामिल था। इस फैसले का ऐलान बीती रात राज्यपाल एन एन वोहरा और उत्तरी कमान के जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा के बीच बैठक के बाद किया गया। बैठक में मुख्य सचिव बी आर शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

किन इलाकों से जाएगी सेना?

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि ये सहमति बनी है कि सेना की उत्तरी कमान जम्मू विश्वविद्यालय परिसर के पास 16.30 एकड़ जमीन, श्रीनगर के टट्टू ग्राउंड में 212 एकड़ जमीन, अनंतनाग के हाईग्राउंड की 456.60 कनाल जमीन और करगिल के निचले खुरबा थांग की जमीन को जम्मू कश्मीर सरकार को सौंप देगी।

यह फैसला पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की इन मांगों के मद्देनजर काफी अहम माना जा रहा है कि जम्मू कश्मीर में भाजपा के साथ सरकार के गठन से पहले विश्वास बहाली के रूप में सेना अपने कब्जे वाली जमीन खाली करे और जम्मू कश्मीर के शांति वाले इलाकों से स्पेशल आर्म्स फोर्सेज़ हटाया जाए। प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल ने राजभवन में हुड्डा के साथ गहन चर्चा में सेना से संबंधित सभी जमीन मामलों में पूर्व में असैन्य-सैन्य संपर्क सम्मेलनों में लिए गए फैसलों के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख